{"_id":"5f022dde8ebc3ea0790ba91f","slug":"looted-at-fatehganj-western-s-transporter-s-house-took-property-worth-1-5-million-bareilly-news-bly4116469147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगंज पश्चिमी के ट्रांसपोर्टर के घर में लूट, 15 लाख की संपत्ति ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगंज पश्चिमी के ट्रांसपोर्टर के घर में लूट, 15 लाख की संपत्ति ले गए
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
देर शाम नौ बजे घर में घुसे अकेले बदमाश ने पहले ट्रांसपोर्टर के बेटे पर बहन को भगा लाने का आरोप लगाया फिर साथियों को बुलाकर की लूटपाट
विज्ञापन
करीब चार घंटों तक पूरे परिवार को बंधक बनाए रखा, मुआयना करने पहुंचे एसएसपी
फतेहगंज पश्चिमी। एक ट्रांसपोर्टर के बेटे पर लड़की भगाने का आरोप लगाकर बदमाश शनिवार रात उसके घर में घुस गए और फिर चार घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक इस दौरान कैश और जेवरों के साथ करीब 15 लाख से ज्यादा कीमत का माल लूट लिया गया। लूटपाट की सूचना पर रविवार को एसएसपी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे।
मेन मार्केट में पुरानी सब्जी मंडी मार्केट में रहने वाले ट्रांसपोर्टर गोविंद गुप्ता के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे उनके घर का गेट खुला हुआ था। वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में थे। इसी दौरान एक युवक घर में घुसा और सीधे उनके कमरे में आकर उनके पास बैठ गया। अचानक अपरिचित युवक को अपने कमरे में आया देखकर गोविंद चौंके तो उसने कहा कि उनका बड़ा बेटा अंकुर उसकी बहन को मुरादाबाद से भगाकर ले आया है। गोविंद ने अनभिज्ञता जताई तो उसने उन पर तमंचा तान दिया और पूरे परिवार को मार देने की धमकी देने लगा। इस पर गोविंद का पूरा परिवार दहशत में आ गया।
विज्ञापन
बदमाश ने धमकाया तो गोविंद ने फोन कॉल कर अपने बेटे अंकुर को बुला लिया। अंकुर के आने पर पता चला कि घर के गेट पर तीन और नकाबपोश बदमाश मौजूद थे जो उसके साथ ऊपर आ गए। अंकुर की बाइक भी इन्हीं बदमाशों ने घर के अंदर की। गोविंद ने अंकुर की ओर इशारा करके बदमाश से पूछा कि उसकी बहन को क्या यही भगाकर लाया है तो बदमाश ने जवाब दिया कि मुरादाबाद से उसका भाई आ रहा है, वही इसे पहचानेगा। करीब साढ़े 11 बजे बदमाशों ने गोविंद, उनकी पत्नी, दोनों बेटों और बेटी को बांधकर दूसरे कमरे में डाल दिया। दो बदमाश वहीं खड़े रहे और बाकी दो ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, 270 ग्राम सोना और चांदी के जेवर लूट लिए। एक बैग में 70 हजार रुपये रखे थे, वह भी ले लिए, 53 हजार रुपये परिवार वालों के पर्स से निकाल लिए। परिवार के मुताबिक इसके बाद उनके चारों मोबाइल कब्जे में लेने के बाद बदमाश उन सबको फिर उसी कमरे में ले गए और कुर्सियों से बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया। कमरे के गेट को बाहर से बंद करके रात साढ़े बारह बजे घर से निकल गए। जाते समय यह भी कह गए कि उसका भाई जब मुरादाबाद से आ जाएगा तब वह पांच बजे दोबारा आकर कमरे का गेट खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कर खिड़की से हाथ बाहर निकालकर कमरे का कुंडा खोला। फिर नीचे आकर मेन गेट खोलकर पास के मकान में रह रहे भतीजे मोनू को जगाया और उसके नंबर से पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही एसपी देहात ने घटनास्थल का मुआयना किया। दिन में एसएसपी के साथ ही क्राइम ब्रांच व फोरेंसिक टीम पहुंची। व्यापारी की ओर से अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीसीटीवी में भी बदमाशों के आने जाने का साक्ष्य मिला है। एसएसपी ने खुलासे में कई टीमें लगाई हैं।
19 कॉल आईं.. हर बार कनपटी पर तमंचा रखकर कराई बात
बदमाश करीब साढ़े तीन घंटे तक गोविंद के घर में रहे। इस दौरान गोविंद के मोबाइल पर करीब 19 बार कॉल आई। बदमाशों ने हर बार उनकी कनपटी पर तमंचा रखकर उनकी मोबाइल पर बात कराई और धमकी देते रहे कि अगर दूसरी तरफ से कॉल करने वाले जरा भी एहसास हुआ कि घर में क्या हो रहा है तो वे उन्हें गोली मार देंगे।
विज्ञापन
करीब चार घंटों तक पूरे परिवार को बंधक बनाए रखा, मुआयना करने पहुंचे एसएसपी फतेहगंज पश्चिमी। एक ट्रांसपोर्टर के बेटे पर लड़की भगाने का आरोप लगाकर बदमाश शनिवार रात उसके घर में घुस गए और फिर चार घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक इस दौरान कैश और जेवरों के साथ करीब 15 लाख से ज्यादा कीमत का माल लूट लिया गया। लूटपाट की सूचना पर रविवार को एसएसपी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे।