फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot wearing police dress

अब खाकी वर्दी में आए बदमाशों ने बोला धावा

Sun, 30 Nov 2014 02:08 AM IST
ब्यूूराो, अमर उजाला नवाबगंज
ब्यूूराो, अमर उजाला नवाबगंज Updated Sun, 30 Nov 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
अब फरीदापुर नवादा गांव में एक घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के लोगों को
विज्ञापन
बंधक बनाकर जेवर नकदी समेत लाखों का माल लूट लिया। बदमाश इस बार खाकी वर्दी में आए थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

 गांव के छेदालाल गोस्वामी के घर शुक्रवार रात करीब दो बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घुस आया। उसने दरवाजे की कुंडी खोलकर चार अन्य साथियों को भी अंदर बुला लिया। पांचों पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने छेदालाल को धक्का देकर बिस्तर से गिरा दिया और तमंचा दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उनकी पत्नी को बंधक बना दिया। दूसरे कमरे में सो रहे उनके बेटे हरीश और बेटी सावित्री को बुलाकर बांध दिया। इसके बाद बदमाश अंदर रखा संदूक उठाकर बरामदे में ले आए और इत्मीनान से तीन जोड़ी कुंडल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, चार जोड़ी टॉप्स, तीन जोड़ी पायल और 12 सौ रुपये निकाल लिए। एक बदमाश ने छेदालाल के मोबाइल का सिम भी तोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद घर वालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए। उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त कराया। सुबह थाने पहुंचकर ग्रामीणों ने लूट की सूचना दी तो पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed