फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha elections satta ka sangram debate among local leaders over law and order in Bareilly

सत्ता का संग्राम: बरेली में कानून व्यवस्था को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं में हुई जमकर बहस, देखें वीडियो

Sat, 06 Apr 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 05:40 PM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को बरेली में पहुंचा। टीम ने स्थानीय नेताओं से चुनावी मुद्दे जाने। गांधी उद्यान में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच महिला सशक्तिकरण और कानून व्यवस्था को लेकर जमकर बहस हुई। 

विज्ञापन
lok sabha elections satta ka sangram debate among local leaders over law and order in Bareilly
गांधी उद्यान में हुई चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को बरेली में पहुंचा। टीम ने स्थानीय नेताओं से चुनावी मुद्दे जाने। गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। इसमें विकास, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और स्थानीय मुद्दे छाए रहे। चुनावी चर्चा के दौरान हाथरस कांड की जिक्र आया तो नेताओं में जमकर बहस हुई। 

विज्ञापन


सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी ने सपा की सरकार के कामों को गिनाया। भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन फेल नजर आ रहे हैं। 2017 के बाद यूपी में विकास की गति थमी है। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि आंकड़े बताते हैं कि यूपी सरकार महिला अपराध और दलित उत्पीड़न में नंबर वन है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने गिनाईं उपलब्धियां 
भाजपा नेता डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछले 10 वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। दुनिया में भारत की अलग पहचान बनी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। यह गुंडों की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश आज आत्मनिर्भर  बनने जा रहा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रोजगार की वजह से बनी है। जब सड़कें बनती हैं तो लोगों को रोजगार मिलता है। अस्पताल बनता है तो लोगों को रोजगार मिलता है। 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए भाजपा का संकल्प है। देश बनेगा तो रोजगार से ही बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता मयंक शुक्ला ने कहा कि भाजपा के लोग लगातार झूठ बोलते हैं। देश की जीडीपी बांग्लादेश से नीचे जा रही है। हमारे देश में रोजगार की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जब देश के प्रधानमंत्री चाय बेचने और पकौड़ा तलने को रोजगार बताने लगे तो उन्हें समझना चाहिए कि चाय बेचना और पकौड़ा तलना जीविका है ना कि रोजगार है। 


Trending Videos

चुनावी चर्चा में शामिल एक अधिवक्ता ने कहा कि आजकल मोदी की गारंटी हर जगह सुनने को मिल रही है। मैं सिर्फ इतना पूछता हूं कि वह क्या बच्चों को रोजगार की गारंटी दे सकते हैं। इस पर भाजपा नेता राज अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा देश लॉकडाउन झेल रहा था, तब भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप खोले। वर्तमान में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए स्टार्टअप चल रहा है। 

कांग्रेस की महिला नेता चारू मेहरोत्रा ने कहा कि यहां पार्टी की बात नहीं है। सभी राजनीतिक दल महिलाओं का सम्मान करते हैं, जो नहीं करते हैं उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। बरेली में सबसे बड़ा रोजगार का मुद्दा है। अब तक जो सांसद रहे हैं, उन्होंने रोजगार के लिए काम नहीं किया। बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट करने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह पार्टी की प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed