फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Elections 2019 BJP President Amit Shah in Shahjahanpur

गठबंधन की सरकार बनी तो हर दिन बनेगा नया प्रधानमंत्री: शाह

Sat, 13 Apr 2019 05:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 13 Apr 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 BJP President Amit Shah in Shahjahanpur
amit shah

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमारा बहुमत आने वाला है, बहुमत आया तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन गठबंधन वालों का नेता कौन है। बोले- गठबंधन की सरकार बनी तो सोमवार को ममता दीदी, मंगलवार को मायावती, बुधवार को चंद्रबाबू नायडू, गुरुवार को देवगौड़ा, शुक्रवार को स्टालिन, शनिवार को मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार छुट्टी पर चली जाएगी। यानि हर दिन नया प्रधानमंत्री। साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के पीएम बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर खदेड़ा जाएगा।

विज्ञापन


बदायूं में शनिवार को अमित शाह भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करने आए थे। यहां उन्होंने न केवल विरोधियों पर जमकर प्रहार किए बल्कि केंद्र की योजनाओं को भी जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकवादी हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे, कोई जवाब नहीं दिया जाता था, लेकिन इस बार जब आतंकवादियों ने पुलवामा में हमला किया तब नरेंद्र मोदी की सरकार थी।
विज्ञापन


हमले के 13 वें दिन ही 40 जवानों के बदले हमारे रणबांकुरे पाक के घर में घुसकर आतंकवादियों के अड्डों पर बमबारी करके उनके पुर्जे-पुर्जे उड़ाकर वापस आ गए। इस दिन पूरे देश में पटाखे छोड़े जा रहे थे, मिठाइयां बांटी जा रहीं थीं, लेकिन दो जगह मातम था। एक तो पाकिस्तान में और दूसरा बुआ-भतीजा और राहुल बाबा के यहां था। बोले- राहुल बाबा, आपकी पार्टी को आतंकवादियों से ईलू-ईलू करना है तो करो, यह हमारा काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से अगर गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा। शाह ने कहा कि कश्मीर के अंदर चुनाव चल रहा है। राहुल बाबा के साथ नेशनल कांफ्रेंस ने गठबंधन किया है। उसके नेता उमर अब्दुल्ला ने स्टेटमेंट दिया कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होना चाहिए। जनता से सवाल किया कि बताओ, क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए। 

वहीं शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में शनिवार को हुई चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी के पीएम बनते ही घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर खदेड़ा जाएगा। घुसपैठियों से देश की सुरक्षा को भारी खतरा बना हुआ है। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जब असम में 40 हजार घुसपैठियों को चिह्नित किया, तो विरोधी दल इकट्ठे होने लगे और राग अलापने लगे कि ये सब कहां जाएंगे, कैसे रहेंगे। ऐसा लगा कि घुसपैठिए इन सभी के चचेरे भाई हैं।


शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जब सेना ने पड़ोसी देश के घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा तो राहुल बाबा एंड कंपनी साक्ष्य मांगने लगे। वह चाहते हैं कि जवानों को मारने वालों के साथ ईलू-ईलू खेला जाए, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि पाक से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा चाहते हैं कि देशद्रोह कानून खत्म कर खुली छूट दे दी जाए, कि जिसे जो करना है, वह खुलकर करे। भाजपा देशद्रोहियों को सबक सिखाना चाहती है और सिखाकर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed