फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lok Sabha Election News: SP and BSP leaders join BJP in Bareilly

लोकसभा चुनाव: बरेली में सपा को बड़ा झटका... पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल

Thu, 08 Feb 2024 07:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 07:11 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल का दौर शुरू हो गया है। बरेली में सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वह अपनी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा को छोड़कर योगेश पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election News: SP and BSP leaders join BJP in Bareilly
सतेंद्र यादव, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ योगेंद्र पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में बुधवार को सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख ने जहां भाजपा का दामन थामा, वहीं, भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख सहित फतेहगंज पूर्वी के चेयरमैन ने भी भाजपा में वापसी की।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने जिले के यादव वोट बैंक में सेंधमारी के साथ ही अपने बागियों को भी वापस लाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव व उनकी भाभी फतेहगंज पश्चिमी की ब्लॉक प्रमुख किरण यादव को सदस्यता दिलाई। ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में इन्होंने भाजपा की पुष्पा देवी को हराया था। 
विज्ञापन


योगेश पटेल ने की वापसी 
वहीं, भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल विधानसभा चुनाव में भोजीपुरा विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे। टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़कर बसपा में चले गए थे। चुनाव लड़ा मगर हार गए। बुधवार को उन्होंने भी भाजपा में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के चयेरमैन संजीव पाठक ने नगर निकाय चुनाव में टिकट की मांग की थी। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव हराकर जीत हासिल की। बुधवार को उन्होंने भी पार्टी में वापसी की। 

सतेंद्र यादव और उनकी भाभी ब्लॉक प्रमुख किरण यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं। इसीलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है ताकि प्रधानमंत्री के 400 पार जीत के लक्ष्य में अपना योगदान दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed