फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lok sabha election 2024 presiding officer locked the EVM 40 minutes before in Bareilly

Lok Sabha Election: बरेली में 40 मिनट पहले लॉक कर दी ईवीएम, सपा और भाजपा नेताओं ने किया हंगामा

Tue, 07 May 2024 08:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 08:11 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ, लेकिन बूथ नंबर 197 पर ईवीएम पर तय समय से 40 मिनट पहले ही लॉक कर दिया गया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
lok sabha election 2024 presiding officer locked the EVM 40 minutes before in Bareilly
इस पोलिंग बूथ का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज में तय समय से 40 मिनट पहले 5:20 पर ही बूथ नंबर 197 की मशीन को लॉक कर दिया गया। इस पर सपा और भाजपा के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।

विज्ञापन


घटनाक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के मीडिया प्रभारी बंटी और सपा के हजियापुर पार्षद रईस मियां ने बताया कि आपत्ति जताने के बाद भी पीठासीन अधिकारी अपनी गलती मानने से इन्कार करते रहे। इसके बाद पार्टी के प्रत्याशियों के साथ ही मामले की शिकायत जोनल मजिस्ट्रेट से की गई। पीठासीन अधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद मामला शांत हो सका। हंगामे के चलते नई मशीन लगने के बाद करीब एक घंटा 25 मिनट देर तक मतदान चला।
विज्ञापन


संजयनगर व हजियापुर के करीब 60 मतदाता लौटे
मतदान केंद्र में सात बूथ बनाए गए थे। इसमें 194 से 196 नंबर तक संजयनगर और 198 से 200 नंबर बूथ हजियापुर क्षेत्र के हैं। विवादित बूथ 197 पर दोनों ही क्षेत्र के वोटर हैं। विवाद की वजह से दोनों जगह के करीब 60 लोग बिना वोट डाले ही लौट गए। पार्षद रईस मियां ने कहा कि पांच बजे से ही पीठासीन अधिकारी ने टोकन बांटना शुरू कर दिए थे और 5:20 पर बंद कर दिया, जो गलत है। वहीं, भाजपा के बंटी ने कहा कि समय से पहले मशीन को लॉक करना पीठासीन अधिकारी की मानसिकता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम लाइन
मशीन लॉक: शाम 5:20
जोन मजिस्ट्रेट पहुंचे: 5:54
नई मशीन अंदर गई: 6:15
सेट होने तक: 6:45
वोटिंग चली: 7:25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed