{"_id":"5cbebe84bdec22068c42b5a9","slug":"lok-sabha-chunav-2019-police-raid-on-swami-prasad-maurya-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा प्रत्याशी की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा प्रत्याशी की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर छापेमारी
Tue, 23 Apr 2019 01:20 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य के अस्थाई आवास पर पुलिस ने की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं स्थित आवास पर मंगलवार को छापेमारी हुई । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इस समय बदायूं स्थित अस्थाई आवास पर हैं।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर एवं सिटी मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ छापामारी की, लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य अपने आवास पर नहीं मिले। इसके अलावा सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के कई होटलों में छापामारी की जिससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
दरअसल सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में रहकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके आवास पर बाहरी लोग एकत्रित हैं । इसी शिकायत के आधार पर आयोग की टीम ने छापेमारी की ।
विज्ञापन
अवस्थी ने बताया कि छापेमारी जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।अवस्थी के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं मिले। वह किराये के मकान में रहते हैं और छापे के दौरान वहां मकान मालिक के परिवार के अतिरिक्त कोई अन्य नहीं मिला ।