{"_id":"803b770bdc8f22b229b55d9145212def","slug":"lohri-is-in-fair-echo-of-drums-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी मेले मे रही ढोल नगाड़ों की गूंज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी मेले मे रही ढोल नगाड़ों की गूंज
बरेली
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पंजाबियों के प्रमुख त्योहार लोहड़ी की जोरदार दस्तक लोहड़ी मेले ने दे दी है। मॉडल टाउन के दशहरा मेला ग्राउंड पर शुरू हुए लोहड़ी मेले में शनिवार को ढोल नगाड़ों की गूंज पर हर युवा थिरक उठा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम और खेल प्रतियोगिताओं में भी युवा और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह दिखाया।
पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने फीता काट कर किया। इसके बाद मेला प्रांगण में बनाए गए मंदिर में पूजा अर्चना व अरदास कर प्रार्थना की गई। इस मौके पर संतोष गंगवार ने लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा मेले में देख कर लगता है कि पंजाब यहां उतर आया हो। फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, रिगालिया के चेयरमैन रवि सैनी विशेष अतिथि रहे। इस दौरान गुलशन आनंद, मनोज थपलियाल, डा. एसएन बासु आदि भी मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र सिंह हैप्पी ने किया।
मेले में सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर डा. आईएस तोमर ने किया। इसमें भांगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। मेले के नजारे की बात करें तो यहां सारे स्टालों को आकर्षक और सुसज्जित ढंग से सजाया गया था। पंजाबी परिधान और पंजाबी फूड स्टालों में खूब भीड़ रही। इसमें फूड जोन को अलग बनाया गया था। जिसमें लोगों ने हर प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ लिया। वहीं किड जोन में बच्चों ने झूलों और ऊंट की सवारी का मजा लिया। अंत में पंजाब से आए चौना डांस ग्रुप के कार्यक्रम के बाद गतका का हैरतअंगेज कार्यक्रम बाबादीप सिंह अखाड़ा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इस आयोजन में अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, महासचिव पारुष अरोरा, वीके कोचर, जितिन दुआ, हरमीत मेहता अमर पाल सिंह रोम्पी, संजीव चांदना, तिलराज दुसेजा, सीएल जुनेजा, दर्शन लाल भाटिया, वीरेंद्र अटल, संजय आहूजा, परमीत मेल्होत्रा आदि का सहयोग रहा।