फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LOC's maps recovered from Cantt's Photostat shop

कैंट की फोटोस्टेट शॉप से एलओसी के नक्शे बरामद

Sat, 20 Jan 2018 02:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Jan 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
LOC's maps recovered from Cantt's Photostat shop
army
 कैंट के बीआई बाजार स्थित फोटोस्टेट शॉप यारेंस ट्रेडर्स से सेना और कैंट थाने की पुलिस ने छापामारी करके भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नक्शे बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि दुकान पर सेना की वर्दी में आए दो युवकों ने नक्शों का एक बंडल फोटो स्टेट के लिए दिया था। नक्शों की संख्या अधिक होने के कारण दुकानदार ने सुबह 10 बजे आकर ले जाने की बात कही। इस पर युवक नक्शे छोड़कर चले गए। पुलिस और सेना तक जानकारी पहुंचने के बाद छापामारी कर नक्शे बरामद किए गए। इसके बाद आईबी, आर्मी इंटेलीजेंस, एटीएस, एलआईयू और सिविल पुलिस सक्रिय हो गई। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

बीआई बाजार में कृष्णा की दुकान यारेंस ट्रेडर्स पर मोबाइल सेट की बिक्री और फोटोस्टेट का काम होता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान पर कृष्णा और उनकी मां यति बैठी थीं। कृष्णा ने बताया कि तभी दुकान पर सेना की वर्दी में दो युवक आए थे। उनके पास सेना के नक्शे थे। वे उनकी फोटो स्टेट कराना चाहते थे। इनमें ज्यादातर नक्शे भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के थे। उनमें चेक पोस्टों और सेना की चौकियों की जानकारी भी लिखी थी। कृष्णा ने युवकों से कहा कि नक्शे अधिक हैं। उनकी फोटोस्टेट करने में वक्त लगेगा, इस पर दोनों युवक नक्शों का बंडल कृष्णा को देकर सुबह 10 बजे आकर ले जाने की बात कहकर चले गए। अब खुफिया एजेंसियां वर्दी में आए दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर कोई अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed