फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

बदायूंः छह जमातियों समेत आठ संदिग्धों के सैंपल लिए, जांच को भेजे

Fri, 03 Apr 2020 09:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती दो स्थानीय युवकों के अलावा शुक्रवार को छह जमातियों के सैंपल लिए गए। यह जमाती सहसवान कस्बे की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। दो दिन पहले तलाशी के दौरान इनका पता चला। तब उन्हें आइसोलेट किया जा सका। फिलहाल सभी के सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

दो युवक गुरुवार रात कोरोना वार्ड में भर्ती कराए गए। दोनों युवक हजरतपुर इलाके के हैं लेकिन उनके गांव अलग-अलग हैं। बताते हैं कि एक युवक दिल्ली में काम करता था। वह प्रदेश की सीमाएं सील होने के बाद दिल्ली से लौटा था। उसके दो दिन बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर उसे बृहस्पतिवार रात कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। वहीं एक युवक चंडीगढ़ से लौटा है। उसकी हालत भी कुछ खराब बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। इधर, सहसवान की नगर पालिका में आइसोलेट मुंबई के छह जमातियों को शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनके सैंपल ले लिए गए। बताते हैं कि यह जमाती दो दिन पहले पुलिस के तलाशी अभियान में पकड़े गए थे। यह 14 फरवरी को सहसवान में तहसील के नजदीक एक मस्जिद में आए थे। दो दिन पहले दिल्ली मरकज को लेकर प्रदेशभर में तलाशी चली थी। तभी इनका पता चला था। फिलहाल सभी जमातियों को आइसोलेट किया गया है। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

सहसवान कस्बे में आइसोलेट मुंबई के छह जमातियों के सैंपल लिए गए हैं। उनके अलावा दो स्थानीय युवकों के सैंपल लिए गए हैं। बाकी कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है। दो दिन बाद इनकी जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed