फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Location kept changing, focus wall could not be built even in six months

Bareilly News: बदलती रही जगह, छह माह में भी नहीं बन सकी फोकस वॉल

Mon, 05 Jan 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Location kept changing, focus wall could not be built even in six months
शहर को सुंदर बनाने के लिए 19 स्थानों पर प्रस्तावित है निर्माण
विज्ञापन

बरेली। शहर को सुंदर बनाने के लिए 19 स्थानों पर प्रस्तावित फोकस वॉल का निर्माण अधर में है। छह माह से इसकी जगह बदलती रही, पर 19 में से एक भी जगह निर्माण पूरा नहीं हो सका।
पर्यटन विभाग की ओर से शहर में 19 स्थानों पर फोकस वॉल बनाई जानी है। इन दीवारों पर कई तरह की आकृतियां उकेरी जाएंगी। विभाग की ओर से शासन को 4.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। 2.45 करोड़ रुपये जारी भी हो गए थे। कई स्थानों पर वॉल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अब तक एक भी फोकस वॉल तैयार नहीं हो सकी। इस दौरान जगह जरूर बदलती रही।
विज्ञापन

उद्योग कार्यालय के बाहर व विकास भवन के पास फोकस वॉल के लिए नए प्रस्ताव बनाए गए। इन्हें मंजूरी भी मिल गई, लेकिन काफी वक्त बीतने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका। डेलापीर के पास फोकस वॉल के निर्माण को निरस्त कर दिया गया। सुभाषनगर में अभी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फोकस वॉल का काम लगातार जारी है। जहां दिक्कत है, उन्हें दूर करवाकर काम तेज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed