फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loan taken after seeing Facebook advertisement,Blackmailing to pay

Bareilly News: फेसबुक विज्ञापन देखकर लिया लोन, चुकाने के लिए कर रहे ब्लैकमेल

Wed, 24 May 2023 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Loan taken after seeing Facebook advertisement,Blackmailing to pay
बरेली। जरूरत पड़ने पर फेसबुक विज्ञापन देखकर लोन एप के जरिये उधार लेना एक शख्स को महंगा पड़ गया। लोन देने वाले लोग अब छह हजार रुपये के बदले दस हजार रुपये वसूलने के लिए कॉल कर रहे हैं। बात नहीं मानने पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

किला छावनी के रहने वाले सुरेश चंद्र शर्मा ने फेसबुक पर विज्ञापन देखकर प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड किया। एप की तरफ से सुरेश चंद्र के आधार, पैन कार्ड और खाते की जानकारी ली गई। इसके बाद सुरेश के खाते में लोन के छह हजार रुपये भेज दिए गए। एप में दिखाई स्कीम के तहत छह हजार रुपये एक साल में किश्तों के जरिये देने थे।
विज्ञापन

लोन मिलने के पांच दिन बाद ही सुरेश चंद्र के नंबर पर वॉयस कॉल आई और बोला गया कि दो बजे तक दस हजार रुपये जमा कर दो। अगर रुपये जमा नहीं किए तो तुम्हारे फोन की कान्टेक्ट लिस्ट में जितने नंबर हैं, उन पर कॉल करके तुम्हें बदनाम कर देंगे। सुरेश चंद्र ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed