फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loan of Rs 12.29 lakhs usurped in the name of loco pilot

Bareilly News: लोको पायलट के नाम से 12.29 लाख का ऋण हड़पा

Sun, 09 Mar 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 12.29 lakhs usurped in the name of loco pilot
बरेली। महिला और उसके साथी बैंककर्मियों ने आपस में सांठगांठ कर लोको पायलट के नाम से 1229687 रुपये का ऋण पास कराया और रकम हड़प ली। सुभाषनगर निवासी अरविंद रेलवे विभाग में लोको पायलट हैं। अरविंद ने सीबीगंज पुलिस को बताया कि उन्हें ऋण की जरूरत थी। अरविंद को तपेश्वरनाथ निवासी बेबी के घर सीबीगंज के नदोसी निवासी सिमरन मिली। सिमरन ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण दिलाने का झांसा दिया। अरविंद का आरोप है कि उनके कागजात बहाने से लेकर सिमरन ने उनके नाम से क्रेडिट कार्ड बनवा लिया और उसे नहीं दिया। आरोप है कि सिमरन के साथी बैंककर्मी मोहित, लोकेश व अंकित उनके पास आए और उनसे लोन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर ले गए। अरविंद के नाम से 1229687 रुपये का ऋण ले लिया। सिमरन और उसके साथियों ने रकम हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed