{"_id":"5fc944688ebc3e75031150b4","slug":"llm-and-ma-education-starts-in-bareilly-college-bareilly-news-bly4288909144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में एलएलएम और एमए एजुकेशन की शुरू हो पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में एलएलएम और एमए एजुकेशन की शुरू हो पढ़ाई
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मिलकर उठाए कई मामले
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी छात्रसभा ने बरेली कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद और छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्राचार्य से एलएलएम और एमए एजुकेशन की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की।
छात्रसभा ने मांग रखते हुए तर्क दिया कि बरेली कॉलेज में विधि विभाग भी है और एजुकेशन विभाग भी है और नया कोर्स एलएलएम और एमए एजुकेशन अगर यहां शुरू हो जाता है तो बड़ी संख्या में छात्रों का इसका लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा बरेली कॉलेज की लाइब्रेरी में संबंधित कार्ड और बुक बैंक के फार्म को जल्द से जल्द भरवाने की मांग की ताकि छात्रों को लाइब्रेरी से किताबों का मिल सके।
छात्रों का यह भी कहना था कि बरेली कॉलेज ने अपने यू-ट्यूब चैनल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बनाया था। शुरू में उस पर कुछ डाटा भी अपलोड किया गया था लेकिन अब यह सिलसिला बंद हो गया है। सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों के हित में इस चैनल पर लगातार डाटा अपलोड होते रहना चाहिए, ताकि कक्षाओं में न आ पाने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्राचार्य से यह भी मांग की गई कि बरेली कॉलेज का जो पश्चिमी गेट है, उसका जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण होना चाहिए। इस मौके पर इमरान खान, आयुष गंगवार, शाहरुख चौधरी, दामोदर सिंह, इरशाद खान आदि मौजूद रहे।