फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   LIU will monitor board exams

Bareilly News: बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी करेगी एलआईयू

Fri, 30 Jan 2026 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
LIU will monitor board exams
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने का प्रयास, केंद्रों के पास लाउडस्पीकर पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

बरेली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा योजना तैयार की है। स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा की शुचिता से समझौता करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उप्र बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा। 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। केंद्रों के एक किलोमीटर की परिधि में फोटोकॉपी और स्कैनर की दुकानें बंद रहेंगीं। केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटा जाएगा। वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। उनकी जिम्मेदारी होगी कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। संवेदनशील और अति-संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी एलआईयू करेगी। जरूरत होने पर एसटीएफ भी निगरानी करेगी। परीक्षा करा रहे शिक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को लोक सेवक का दर्जा दिया जाएगा। उनके कार्य में बाधा डालने या हमला करने को संज्ञेय अपराध माना जाएगा और रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाएं प्रसारित करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। अनुचित साधनों के प्रयोग या पेपर लीक जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed