फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   little artists wonderful performance in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly

Diwali Carnival : जमकर मस्ती और धमाल... हर मन हुआ निहाल, लगा गीत-संगीत का तड़का; देखें तस्वीरें

Wed, 08 Nov 2023 07:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
little artists wonderful performance in Amar Ujala Diwali Carnival in Bareilly
दिवाली कार्निवल में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अमर उजाला दिवाली कार्निवल को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। मंगलवार शाम को डीडीपुरम में रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम में हर कोई गुनगुनाता व थिरकता नजर आया। जमकर मस्ती और धमाल हुआ। मंच पर हुनर दिखाने का मौका मिला तो एक के बाद एक प्रस्तुतियों को देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित दिवाली कार्निवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, किसना ज्वेलर्स के उदित गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर किया। महापौर ने आयोजन की सराहना करते हुए दिवाली पर लोगों से मिट्टी के दीये जलाने की अपील की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीबीएल स्कूल अलखनाथ ब्रांच के विद्यार्थियों की टीम ने बैंड पर लाइव परफार्मेंस से तारीफें बटोरीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सेक्रेड हाटर्स स्कूल की डायरेक्टर राधा सिंह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक मिश्रा शामिल रहे।

हेल्दी बेबी शो में बच्चों ने लुभाया

हेल्दी बेबी शो में फोटोजेनिक फेस, मोस्ट एक्टिव बेबी, मोस्ट स्टाइलिश बेबी में नन्हे-मुन्नों का जोश देखते बन रहा था। इसमें अद्रिका शर्मा पहले, मायरा फातिमा दूसरे, अनाया वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस शो में एनी कैरेक्टर, एनिमल कैरेक्टर और वेजिटेबल कैरेक्टर में सजकर बच्चे पहुंचे। इसमें बच्चे देवी लक्ष्मी, स्पाइडर मैन व अन्य कैरेक्टर में सजकर पहुंचे। विजेताओं समेत सभी को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए।
 

रूमाल से निकला कबूतर, सुरों पर थिरके लोग


मंच पर इंडिया गॉट टैलेंट समेत अन्य टैलेंट हंट शो और कई कार्यक्रमों में अपनी जादूगरी दिखा चुके अंकुर ने रूमाल से कबूतर, गुब्बारे से रंग-बिरंगे फूल, ताश के पत्तों की छतरी, कागज को रुपये में बदलने के करतब दिखाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इससे पहले मंच पर ड्रीमर्स द बैंड के सिंगर राजन मैसी और अखिल राज समेत बच्चे अतिश ने खूबसूरत नगमे सुनाकर महफिल लूट ली।
 

बच्चों ने की खूब मस्ती, ऊंट-घोड़े की हुई सवारी

किड्स जोन में बच्चों के मनोरंजन के लिए भरपूर इंतजाम था। बच्चे पहले झूला झूले, फिर ऊंट और घोड़े की सवारी की। मैदान में लगे स्टॉल पर पहुंचकर वाहन, ज्वेलरी व अन्य उत्पादों के बारे में पूछताछ करते रहे। बता दें कि अमर उजाला दिवाली कार्निवल बुधवार और बृहस्पतिवार को भी आयोजित होगा। इसमें शहरवासी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का लुत्फ ले सकेंगे।

आज फराह नाज की होगी सुरमयी प्रस्तुति


इंडियन आइडल और सारेगामा फेम फराह नाज बुधवार को अमर उजाला दिवाली कार्निवल की शाम को सुरमयी बनाएंगी। मंगलवार को कार्यक्रम की एंकर संजना मिश्रा रहीं। अनिल नायर ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में नगर निगम के उप सभापति सर्वेश रस्तोगी, व्यापारी विशाल मेहरोत्रा समेत काफी तादाद में शहरवासी मौजूद रहे।





 

मेन स्पॉन्सर : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी।
वैल्यूएबल पार्टनर : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, फ्यूचर कॉलेज, मारिया फ्रोजन, फूल नारायण पार्क (जेबी इंफ्राटेक ग्रुप), जीएम फॉर्मेसी, रामा श्यामा पेपर्स लिमिटेड, कॉमर्शियल ग्रुप, डीजी इंफ्रा, एकेसी हुंडई।
बैकिंग पार्टनर : एचडीएफसी बैंक।

स्पेशल पार्टनर : सृष्टि पूर्ति।
बेवरेज पार्टनर : एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड।



हेल्थ पार्टनर : डॉ. शशांक मिश्रा।
पॉवर्ड बाय : एजिलस डॉयग्नोस्टिक, महाजन अस्पताल, गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, इंडियन ऑयल, ओमेगा क्लासेज, श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, आला हजरत सर्जिकल एंड ट्रामा सेंटर, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, किया मोटर्स, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, लोन काउंटर, स्टडी वेव्स क्लासेज, एलआईसी, पारीजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, आकाश वेट्स डॉग एंड कैट हॉस्पिटल, दीपक स्वीट्स, कनकधारा, सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज, आदित्य आई एंड लेजर सेंटर, बेग हास्पिटल एंड फहमी मैटरनिटी सेंटर, डॉ. अशोक मेहंदीरत्ता, होटल डिप्लोमेट, कैलाश हॉस्पिटल, अंबर इंफ्रा, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आधार इंफ्रा, गंगाशील ब्लड बैंक, खालसा ट्रेडर्स, मंगलम चेन, होटल सीताकिनर, विद्या भवन स्कूल, सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed