{"_id":"5d0e96c98ebc3e28f51f6bcc","slug":"liquor-salesman-looted-1-21-lakh-in-car-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरीः शराब सेल्समैन को कार में लिफ्ट देकर 1.21 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरीः शराब सेल्समैन को कार में लिफ्ट देकर 1.21 लाख लूटे
Sun, 23 Jun 2019 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम शराब की दुकान के सेल्समैन को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। कुछ दूर चलने के बाद उससे बिक्री के 1.21 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गोला कोतवाली के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अंशुमान गुप्ता ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला ईदगाह के पास स्थित देशी शराब की एक दुकान पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर बिक्री के 1.21 लाख रुपये लेकर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन
छाउछ चौराहा पर खड़ी एक कार में सवार चार लोगों ने उससे कहा कि वे लोग गोला जा रहे हैं। यदि गोला चलना है तो कार में बैठ लो। इस पर वह कार में बैठ गया। चालक कार को लेकर गोला की ओर बढ़ा, लेकिन लालपुर के पहले रमुवीपुर चौराहे से चालक ने नहरिया पर कार मोड़ दी और खखरा पुलिया के पास आ गए।
विज्ञापन
उसने जब कार मोड़ने का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उससे 1.21 लाख रुपये की नकदी लूट ली और उसे धक्का देने के बाद कार से भाग गए।
सेल्समैन ने बताया कि इसी बीच थाना फरधान के इंस्पेक्टर एसएन सिंह आते दिखे तो उसने उन्हें रोककर पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सदर कोतवाली समेत अन्य थानों को दी और बदमाशों की सुरागरसी करने लगे।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह, एलआरपी चौकी प्रभारी हरिदास चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद सदर इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।