{"_id":"68a63e9f3ba4883f860c47f2","slug":"limited-to-bridge-and-rob-estimates-forced-to-travel-by-boat-bareilly-news-c-4-vns1074-708173-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुल और आरओबी एस्टीमेट तक सीमित, नाव से सफर करने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुल और आरओबी एस्टीमेट तक सीमित, नाव से सफर करने की मजबूरी
विज्ञापन
बरेली। जिले में 11 पुल और चार आरओबी के प्रस्ताव अटके हैं। इसके लिए 625 करोड़ की कार्ययोजना पर अमल नहीं हो सका। सेतु निगम की कार्रवाई एस्टीमेट तक सीमित है। वित्तीय वर्ष के पांच महीने खाली बीत गए। पुल न बनने से तीन लाख लोग प्रभावित हैं। आवागमन में असुविधा है। लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। नाव से सफर करने की मजबूरी है।
रामगंगा नदी पर पुल न होने से फरीदपुर और दातागंज तहसील के 50 से अधिक गांवों की एक लाख आबादी का आवागमन प्रभावित होता है। लोग नाव से सफर कर रहे हैं। फरीदपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे दातागंज के बछलिया निवासी शिव सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे वह नगरिया कला घाट पर आए और नाव के लिए पांच घंटे इंतजार करना पड़ा।
रामपुर में मिलक क्षेत्र के करीब 50 गांवों तक आने-जाने के लिए सिरौली क्षेत्र के लोग नाव पर सफर होकर सवारी करते हैं। इस समय नदी में पानी अधिक होने से नाव बंद हो गई है। अब तीन किलोमीटर के स्थान पर 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। सिरौली और मिलक क्षेत्र के 75 गांवों की करीब एक लाख आबादी को आवागमन में असुविधा है। फतेहगंज पश्चिमी की भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी के लिए 69 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना, लेकिन आरओबी अब तक नहीं बन सका। वहीं मुख्य अभियंता अजय कुमार का कहना है कि कार्ययोजना में शामिल पुल और सड़कों को जनप्रतिनिधियों प्राथमिकता सूची के आधार पर मंजूरी मिलती है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
यहां प्रस्तावित हैं पुल और आरओबी
सौ फुटा रोड से पीलीभीत मार्ग को जोड़ने वाले टी प्वाइंट पर फोरलेन उपरगामी पुल, सीबीगंज और चंदपुर जोगियान के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 364 सी पर आरओबी, मीरगंज में भिटौरा-बहेड़ी मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 371 बी पर आरओबी, गौसगंज सराय-फतेहगंज दातागंज मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 352 ए पर टू लेन आरओबी और बिशारतगंज में क्रॉसिंग संख्या 6 ए-बी पर आरओबी प्रस्तावित है। नकटपुर-नहरपुर गौरीखेड़ा के बीच पनधैली नदी पर पुल, फतेहगंज पश्चिमी और दिवना के बीच दिजौड़ा नदी पर पुल, रेतीपुर-परचावा के बीच भाखड़ा नदी पर पुल, टिसुआ और हसनगंज के बीच कैलाश नदी पर सेतु, चठियागोसाई और बकैनिया के मध्य बहगुल नदी पर पुल, तरई कपरिया मार्ग पर नकटिया नदी पर पुल, नगरिया कला और सेहरापुख्ता के बीच रामगंगा में पुल, बहेड़ी पदमी-बल्ली के मध्य बहगुल नदी पर पुल प्रस्तावित किए हैं।
लोगों की बात
पुल बन जाए तो आसानी होगी
चंदोखा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनके खेत रामगंगा नदी के पार रामपुर जिले में है। अगर पुल बन जाए तो आवागमन आसान हो जाएगा।
नगरिया कला निवासी मोसाद ने बताया कि पुल न होने से एक लाख आबादी के विकास पर असर है। लोग दस साल से पुल की मांग कर रहे हैं।