फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lilour Lake will be improved at a cost of Rs. 4.5 crore.

Bareilly News: साढ़े चार करोड़ की लागत से निखरेगी लीलौर झील

Fri, 31 Oct 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lilour Lake will be improved at a cost of Rs. 4.5 crore.
बरेली। महाभारतकालीन पांडव और यक्ष संवाद की साक्षी लीलौर झील अब नए रंग-रूप में नजर आएगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा है। शासन से रकम स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित लीलौर झील में अगस्त से नौका विहार शुरू किया गया है। इससे वहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। शासन की मंशा है कि इस धरोहर को पर्यटन के लिहाज से और विकसित किया जाए। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से वहां यात्री हॉल, कैफेटेरिया, धर्मशाला निर्माण व शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुविधा के लिए लीलौर झील के पास जेटी का निर्माण होगा, ताकि नौका विहार करने वाले यात्री आसानी से उस पर सवार हो सके। जेटी एक प्लास्टिक की संरचना है, जिसका इस्तेमाल नाव पर सवार होने और उतरने के लिए किया जाता है। इसी के साथ पांडव और यक्ष संवाद को भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed