फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Light stopper will be put on the black spot to prevent accidents

ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने को लगेंगे लाइट वाले स्टॉपर

Sun, 16 May 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Light stopper will be put on the black spot to prevent accidents
लाइट वाले स्टॉपर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रात के अंधेरे में भी दूर से नजर आएगी स्टॉपर की लाल लाइट
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक का दावा- प्रदेश में पहली बार हो रहा ऐसा प्रयोग

बरेली। जिले की सड़कों के चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने की कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने इन ब्लैक स्पॉट के पास लाइट वाले स्टॉपर लगाने का निर्णय लिया है, जो खासतौर पर इसके लिए ही बनवाए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जिले में बड़ा बाईपास, फरीदपुर, रिठौरा, बदायूं रोड समेत अन्य स्थानों पर दर्जन भर से ज्यादा ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास घुमावदार मोड़ सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट है। यहां अक्सर हादसे होते हैं। यहां साइन बोर्ड लगवाने, झाड़ियां कटवाने समेत तमाम तरह के प्रयास हुए लेकिन हादसे नहीं रुक रहे। इसको देखते हुए अब इन स्थानों पर लाइट वाले स्टॉपर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से चार्ज होगी बैटरी, दूर से दिखेगी लाइट

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में पहली बार इस तरह के स्टॉपर खास तौर से ब्लैक स्पॉट के लिए बरेली में ही बनवाए गए हैं। इन पर लाल लाइट लगी है। सौर ऊर्जा से इन लाइट की बैटरी दिन में चार्ज होगी और रात में दूर से ही दिखेगी। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाएंगे। इससे हादसों पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हैं ब्लैक स्पॉट

मयूर वन चेतना केंद्र, नवदिया झादा चौराहा बड़ा बाईपास, रिठौरा बाजार, लभेड़ा आबादी क्षेत्र, बकैनिया चौराहा, मीरगंज में नल नगरिया तिराहा, फरीदपुर में निर्माणाधीन टोल प्लाजा व कंजा वाली जियारत, परसाखेड़ा व रजऊ जीरो प्वाइंट, बदायूं रोड पर महेशपुरा फाटक, नैनीताल रोड पर बिलवा फ्लाईओवर कट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed