फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   light

अफसरों को बचाया, तीन लाइनमैन की संविदा खत्म

Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
light
बकायेदारों के कनेक्शन जोड़ने पर एक्शन के अगले दिन फिर पांच पकड़े
विज्ञापन

गुरुवार तड़के हुई चेकिंग, एसडीओ राजेंद्रनगर मामले की करेंगे जांच
बरेली। बकायेदारी में काटे गए कनेक्शन चलते मिले मामले में हुए एक्शन के बाद अगले दिन ही चेकिंग में फिर पांच पकड़े गए। इससे विभाग में अफरातफरी मची हुई है। आनन फानन में अफसरों ने तीन संविदा लाइनमैनों की बर्खास्त कर दिया। साथ ही अवैध रुप से कनेक्शन जोड़ने आदि मामलों की छानबीन के लिए एसडीओ राजेंद्रनगर जांच अधिकारी नामित किया गया है।
अवैध ई- रिक्शा चार्जिंग स्टेशन और अचानक चेकिंग में बकायेदारी में कटे कनेक्शन चालू मिलने पर मुख्यालय सख्त होता नजर आ रहा है। यहां बता दें कि बीते शनिवार देर शाम पावर कॉरपोरेशन के निदेशक विजय कुमार ने अचानक चेकिंग कराई थी तो बकायेदारी में काटे गए और दूसरे दिन अवैध चार्जिंग के मामले पकड़े गए थे। उन्होंने कनेक्शन जोड़ने वाले स्टॉफ पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, लेकिन अफसर मामले की लीपापोती में जुटे रहे। मुख्यालय स्तर पर जब हलचल हुई तो पांचवें दिन टीजी-2 अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। कार्रवाई के विरोध में टीजी-2 संगठन ने बिना किसी अनुमति के ही चीफ इंजीनियर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरे दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

मुख्यालय से लगी फटकार के बाद गुरुवार तड़के फिर चेकिंग हुई तो उन्हीं इलाकों में बकाएदारी में कटे और कनेक्शन भी जुड़े पाए गए। चेकिंग में बकायेदार हजियापुर में सुनीता, शोभा, सगीर, माधोबाड़ी में लल्लन और बब्बू के कनेक्शन चालू हालत में मिले। इन पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, कटे कनेक्शन जोड़ने के मामले में तीन लाइनमैन मंजीत, मो. मियां, आरिफ चिह्नित हुए। इनकी संविदा तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है। बकायेदारी में काटे गए कनेक्शन जोड़ने के मामले में छठे दिन एसडीओ राजेंद्र नगर एमए खान को जांच अधिकारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर नारेबाजी दूसरी और सहगल
चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में टीजी-2 धरने पर बैठे थे। इस बीच दोपहर में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा तो नारेबाजी तेज हो गई। इसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि बिजली विभाग में यह सब जानबूझकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed