{"_id":"5d6ecec78ebc3e93d228ee05","slug":"light-bareilly-news-bly37475781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने चीफ इंजीनियर को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अघोषित कटौती से जिले भर में कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। हर दस मिनट पर सप्लाई गुल हो रही है। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर तीखा विरोध जताया। चेतावनी दी कि सुधार नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।
मंगलवार की दोपहर उद्योग व्यापार मंडल के नेता चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर पहुंचे। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने जिले में पिछले एक माह से हो रही मनमानी कटौती और बेवजह बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से अवगत कराया। गुप्ता ने बताया कि बरेली शहर ‘नो ट्रिपिंग जोन’ में शामिल होने के बावजूद घंटों सप्लाई गुल हो रही है। उन्होेंने बताया कि पुराना शहर, कोहाड़ापीर, कालीबाड़ी, राजेंद्रनगर आदि इलाकों में मनमानी कटौती से लोग परेशान हैं। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहता है। दुर्गेश खटवानी ने राजेंद्र नगर में हर दस मिनट बाद हो रही ट्रिपिंग पर नाराजगी जताई।
हरुनगला, सुभाषनगर, इज्जतनगर और किला उपकेंद्र से पोषित इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। संजीव चांदना ने कहा कि लोगों के बिजली के बिल गलत आ रहे हैं, जिनके बिल जमा होते हैं फिर भी एरियर लगकर आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अवधेश अग्रवाल डब्बू, मोहसिन आलम, जुगल सुखानी, राजेश जसोरिया, मनमोहन सब्बरवाल, कैलाश मित्तल आदि ने ज्ञापन दिया।