फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lifafa gang cheated workers by making them sit in the car

Bareilly News: कार में बैठाकर लिफाफा गैंग ने मजूदरों को ठगा

Mon, 23 Sep 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Lifafa gang cheated workers by making them sit in the car
बहाने से रिठौरा में उतारकर हुए फरार
विज्ञापन

रिठौरा (बरेली)। सेटेलाइट बस अड्डे से एक कार में लिफ्ट देकर लिफाफा गैंग ने बहराइच के दो मजदूरों से ठगी कर ली गई। रुपये लिफाफे में रखवाकर शातिर कार से रफूचक्कर हो गए। मजदूरों को बाद में ठगी का अहसास हुआ।
बहराइच के थाना मोतीपुर के गांव गोपिया निवासी जितने कुमार व राधेश्याम गाजियाबाद में हापुड़ मोड़ पर लोडिंग का काम करते हैं। शनिवार रात वह गांव जाने के लिए निकले थे। बरेली रविवार सुबह साढ़े तीन बजे आ गए। यहां सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इतने में सफेद कार उनके पास आकर रुकी। लखीमपुर जाने की कहकर दोनों मजदूरों को बैठा लिया। उसमें दो अन्य व्यक्ति बैठ गए। कार कुछ आगे बढ़ी तो ड्राइवर ने कहा कि यह सरकारी कार है। यदि किसी के पास नकदी, गहने हो तो इन सफेद लिफाफों में रख दीजिए। दोनों मजदूरों के पास साढ़े छह हजार रुपये थे। उन्होंने लिफाफों में रख दिए। कार थाना इज्जतनगर के गांव बरकापुर में ढाबा के पास रुकी।
विज्ञापन

ड्राइवर ने दोनों से कहा हमारा यहीं दफ्तर है। आप उतर जाओ, चेकिंग हो सकती है। थोड़ा पैदल चलकर आगे मिलना तो बैठा लेंगे। दोनों को नीचे उतारकर कार निकल गई। करीब आधा घंटा हो गया पर कार लौटकर नहीं आई तो दोनों मजदूरों को ठगी का अहसास हुआ। वह पैदल रिठौरा पहुंच गए। एक होटल स्वामी को पूरी बात बताई। उन्होंने मजदूरों के घर घटना की जानकारी दी। घरवालों ने कहा कि उन लोगों को लखीमपुर की बस में बैठाकर भेज दिया। मजदूरों ने बताया कि वह लौटकर पुलिस से शिकायत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed