{"_id":"5de18d288ebc3e54a009093d","slug":"lepord-bareilly-news-bly386069062","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ की तलाश में गोरा हेमराजपुर के जंगल में पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ की तलाश में गोरा हेमराजपुर के जंगल में पहुंची वन विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में तेंदुआ होने की नहीं हुई पुष्टि, कहीं नहीं मिले पगचिह्न
विज्ञापन
मीरगंज। गुरुवार को गोरा हेमराजपुर के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की खबर पर एसडीएम के निर्देश पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जंगल में तेंदुआ की मौजूदगी की पुष्टि के लिए उसके पगचिह्न तलाशे, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम ने ग्रामीणों से कहा कि यदि जंगल में बाघ या तेंदुआ दिखे तो उसकी तत्काल वन विभाग को सूचना दें। जंगल में सावधानी के साथ समूह में ही जाएं।
गुरुवार को गोरा हेमराजपुर के खादर इलाके के जंगल में कुछ किसानों ने तेंदुआ देखा था। गांव के राजपाल सिंह ने बताया कि तीन दिनों पूर्व उन्हें खेत पर काम करते वक्त तेंदुआ दिखा। कई और ग्रामीणों ने भी तेंदुआ देखे जाने का दावा किया। इस पर एसडीएम राजेश चंद्र वन विभाग की टीम के साथ जंगल में पहुंचे। वन दरोगा छेदा लाल और अमित शर्मा ने टीम के साथ जंगल में किसानों के बताए स्थान पर तेंदुआ के पगचिह्न तलाशे, लेकिन कहीं कोई पगचिह्न नहीं मिला। रेंजर अमित कुमार सिंह ने कहा कि जंगल पर नजर रखी जा रही है।