फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Leopard seen in Bithri Chainpur area panic among villagers in Bareilly

Bareilly News: बिथरी चैनपुर क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत, कॉम्बिंग कर रही वन विभाग की टीम

Wed, 02 Oct 2024 07:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 07:53 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की खबर से मंगलवार दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बड़ा बाइपास के आसपास तेंदुआ देखा गया है। 

विज्ञापन
Leopard seen in Bithri Chainpur area panic among villagers in Bareilly
तेंदुआ - फोटो : एक्स

विस्तार

बरेली के फरीदपुर, बहेड़ी, फतेहगंज पूर्वी और आंवला के गांवों में सियार के हमले की घटनाओं के बाद मंगलवार को शहर से सटे बड़ा बाइपास के आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की खबर से दहशत फैल गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बताए गए इलाकों में टीमें मैपिंग करने के साथ पग चिह्न की भी तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन


इज्जतनगर और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर के गांव भगवानपुर धीमरी में तेंदुआ देखे जाने की सूचना है। क्षेत्र के रजऊ परसपुर सहित कई गांवों में लोग पिछले तीन चार दिन से तेंदुए जैसे वन्यजीव के दिखने की बात कर रहे थे। मगर अधिकारी इसे अफवाह मान रहे थे। मंगलवार शाम को तेंदुए की फोटो के साथ एक पोस्ट भी एक्स के जरिए बरेली पुलिस समेत उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए की गई। 
विज्ञापन


रेंजर वैभव चौधरी का कहना है कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद कॉम्बिंग कराई जा रही है। वहीं, इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के मुताबिक सूचना पर वन विभाग टीम के साथ तेंदुआ के आवागमन वाले मार्ग पर फुट मैपिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed