{"_id":"61ae67a05110094dc60611a3","slug":"lawyers-staged-a-protest-against-the-disturbances-in-the-voter-list-of-the-bar-bareilly-news-bly4683773147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार की मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में वकीलों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार की मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में वकीलों ने दिया धरना
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गुस्सा वकीलों ने बार कार्यालय में ताला डाला
अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने धरना खत्म कराया
बरेली। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बनाई गई मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में धरना दिया। नाराज वकीलों ने बार कार्यालय में ताला डाल दिया। बाद में एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने वकीलों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
बार एसोसिशन के चुनाव को लेकर जारी की गई मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में वकील लाइब्रेरी हाल में इकट्ठे हुए और धरने पर बैठ गए। वकीलों का कहना था कि शुक्रवार रात 10 बजे आननफानन मतदाता सूची घोषित की गई। इसमें तमाम वकीलों के नाम गायब हैं। उन्हें आपत्ति दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन का ही समय दिया गया है। वकील अंतरिक्ष सक्सेना ने कहा कि कई वकील ऐसे हैं, जिन्होंने मतदाता शुल्क जमा किया है इसके बावजूद उनके नाम सूची में नहीं हैं।
नाराज वकील लाइब्रेरी हाल के पास नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बार कार्यालय में ताला डाल दिया। उनकी मांग थी कि अध्यक्ष और सचिव मौके पर आकर समस्या का समाधान करें। इस पर बार अध्यक्ष घनश्याम शर्मा वहां पहुंचे तो वकीलों ने कार्यालय में डाले गए ताले की चाबी उन्हें सौंप दी। वकील उनसे जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने की मांग करने लगे। अध्यक्ष ने वकीलों को उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस पर वकीलों ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में शशिकांत तिवारी, धर्मवीर गुप्ता, पुनीत मिश्र, दीपक पांडे, गौरव सिंह राठौर, फैसल नसीम, शुभम अवस्थी, राकेश शर्मा, अंजनी शर्मा, राहुल देवराज, शैवर अली खां, नीलकांत पाठक, सचिन सिंह आदि शामिल रहे।