Bareilly News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर हड़ताल की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर गाजियाबाद की घटना के विरोध में सोमवार को बरेली में भी वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला जज गाजियाबाद के निलंबन की मांग उठाई। साथ ही लाठीचार्ज के मामले में कार्रवाई न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बार एसोसिएशन ने सोमवार को गाजियाबाद की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उनके निलंबन की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को दिया। लाठी चार्ज के मामले में कार्रवाई न होने पर वकीलों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
पिछले सप्ताह गाजियाबाद की अदालत में सुनवाई के दौरान जिला जज और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद जिला जज न्यायालय में वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया था। इसी के विरोध में वकीलों ने प्रदर्शन किया।
कलक्ट्रेट में जुटे वकील
सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीके ध्यानी के नेतृत्व में वकील एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि जिला जज गाजियाबाद ने वकीलों पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इसका विरोध करने पर पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज किया।
वकीलों ने ज्ञापन के जरिए उच्च न्यायालय से जिला जज गाजियाबाद के तत्काल निलंबन और उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान यूपी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्रीष मेहरोत्रा, अनुपम अग्रवाल, शेर सिंह गंगवार आदि रहे।
खबर से संबंधित वीडियो