{"_id":"610c3f238ebc3e88cc1a1377","slug":"lawyers-picket-in-ssp-office-fiercely-created-ruckus-bareilly-news-bly4553956120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ऑफिस में वकीलों का धरना, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ऑफिस में वकीलों का धरना, जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
धरना देते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ द्वितीय पर लगाया अभद्रता का आरोप, दो घंटे तक जमीन पर बैठे रहे
विज्ञापन
गुस्साए बार एसोसिएशन सचिव ने शुक्रवार की हड़ताल का किया ऐलान
बरेली। कुछ मामलों में कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे वकीलों ने सीओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और फिर वे कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। एसपी देहात ने अधिवक्ताओं को समझाकर करीब दो घंटे बाद धरना खत्म कराया। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया है।
सचिव वीपी ध्यानी ने बताया कि वह साथी वकील आमिर अली, शिवकुमार शर्मा और सुशील कुमार के मामलों में कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को कुछ वकीलों के साथ एसएसपी से मिलने उनके कार्यालय गए थे। आरोप लगाया कि वहां मौजूद सीओ आशीष प्रताप सिंह को जब उन्होंने कार्रवाई न होने के बारे में बताया तो वह उल्टे वकीलों के खिलाफ ही मुकदमा लिखने की धमकी देने लगे। इस बात को लेकर सीओ से उनकी बहस हो गई और फिर गुस्साए वकील एसएसपी कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। हंगामा की सूचना पर अमित बिसारिया, प्रताप सिंह, गौरव राठौर समेत तमाम अन्य अधिवक्ता भी वहां पहुंच गए। फिर वहां जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया। करीब दो घंटे तक धरने के बाद एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल वहां पहुंचे और उन्हें समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। सचिव ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
अधिवक्तागण कुछ मामलों में गिरफ्तारी न होने की शिकायत लेकर पहुंचे थे और तत्काल कार्रवाई की बात कर रहे थे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन वे गुस्सा करने लगे और धरने पर बैठ गए। अभद्रता करने के आरोप गलत हैं। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए बार एसोसिएशन सचिव ने शुक्रवार की हड़ताल का किया ऐलान बरेली। कुछ मामलों में कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे वकीलों ने सीओ पर अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया और फिर वे कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। एसपी देहात ने अधिवक्ताओं को समझाकर करीब दो घंटे बाद धरना खत्म कराया। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया है।