फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Law and order buried in butler's basement, a market of carelessness is being created

Bareilly News: बटलर के बेसमेंट में कायदे-कानून दफन, सज रहा लापरवाही का बाजार

Sat, 03 Aug 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Law and order buried in butler's basement, a market of carelessness is being created
बरेली। घनी आबादी व भीड़भाड़ वाले इलाके में बने बटलर प्लाजा के बेसमेंट में लापरवाही का बाजार सज रहा है। वहां मोबाइल फोन, लैपटॉप की ज्यादातर दुकानें और रिपेयरिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। यहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। वहीं, पार्किंग की जगह न होने की वजह से वाहन दुकानों के सामने या फिर बाहर फुटपाथ व सड़क पर खड़े किए जाते हैं। जानकारों की माने तो बटलर प्लाजा में रोजाना 25 से 30 हजार लोग आते हैं। इसके बाद भी बीडीए का प्रवर्तन दल आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन

दिल्ली में बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत के बाद शासन के आदेश पर प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। यहां भी बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का प्रवर्तन दल खानापूर्ति में जुटा है। कार्रवाई पर पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं। नेतागिरी हावी होने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में शहर के सबसे प्रसिद्ध बटलर प्लाजा के बेसमेंट में संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


बेसमेंट और सेमी बेसमेंट में होता है अंतर
बीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि सेमी बेसमेंट में यदि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति है तो उसमें दुकानें लगाई जा सकती हैं। वहीं, बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकतीं। बटलर प्लाजा की बात करें तो इसमें अंदर की कई दुकानें ऐसी हैं जो सीधे बेसमेंट की श्रेणी में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 भवनों की लिस्ट तैयार
बीडीए के सूत्रों के मुताबिक प्राधिकरण ने मानक के विपरीत बने 150 भवनों की लिस्ट तैयार की है। इसमें बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर, रेस्टोरेंट शामिल हैं। इनके लिए नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, निर्माण करने वालों से नक्श भी मांगा गया है। कई भवन स्वामियों को नोटिस देकर कहा गया है कि निर्माण कार्य नक्शे के विपरीत है। इसे सात दिनों में ठीक करा लें, अन्यथा भवन सील कर दिया जाएगा।

दो लाइब्रेरी सील
बीडीए ने मिनी बाइपास पर करुणा अस्पताल की बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालित गौरव गंगवार व अरविंद गंगवार की 127 सीटों वाली श्योर सक्सेस लाइब्रेरी और हरुनगला रोड पर साईं मंदिर के सामने बेसमेंट में संचालित शिवम शंखधार की लाइब्रेरी को सील कर दिया है।


जिम्मेदारों ने साध ली चुप्पी
बीडीए के अधिकारियों ने अब चुप्पी साध ली है। इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए व सचिव योगेंद्र कुमार को कॉल की गई, पर रिसीव नहीं हुई। मेसेज भेजकर भी पक्ष जानने की कोशिश की गई, पर कोई जवाब नहीं आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed