फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laturi and Phoolvati will celebrate Diwali in old age home in Bareilly

Bareilly News: लटूरी और फूलवती वृद्ध आश्रम में मनाएंगे दिवाली, वर्षों से भीख मांगकर कर रहे थे गुजरा

Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 06:50 PM IST
सार

बरेली में बुजुर्ग लटूरी और फूलवती किला पुल के नीचे भीख मांग रहे थे। समाजसेवियों ने इसके बारे में डीएम को बताया। इस पर डीएम ने टीम भेजकर दोनों को वृद्धाश्रम भिजवाया। 

विज्ञापन
Laturi and Phoolvati will celebrate Diwali in old age home in Bareilly
लटूरी और फूलवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कई माह से सड़क किनारे बैठकर भीख रहे लटूरी और फूलवती इस बार वृद्ध आश्रम में दिवाली मनाएंगे। दोनों एक दूसरे के लिए अंजान हैं लेकिन अक्सर उनकी भीख मांगने के दौरान मुलाकात होती थी। जब शरीर थक गया तो दोनों एक साथ भीख मांगने लगे थे। हालत यह हो गई कि वह चलफिर भी नहीं पाते हैं।

विज्ञापन

 
शुक्रवार सुबह कुछ समाजसेवियों ने उन्हें किला पुल के नीचे भीख मांगते हुए देखा था। उन्होंने वृद्धा फूलवती और लटूरी के बारे में डीएम रविंद्र कुमार को जानकारी दी। डीएम के आदेश पर समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने टीम भेजकर वृद्ध महिला पुरुष को किला पुल के नीचे से बुखार मोड़ पर स्थित वृद्ध आश्रम भिजवा दिया। 
विज्ञापन


छपरा की रहने वाली हैं फूलवती 
फूलवती खुद को बिहार के छपरा जिले की रहने वाली बताती हैं। वह कई साल पहले यहां बरेली आ गई थीं। तब से भीख मांगकर गुजारा कर रही थीं। फूलवती चलने फिरने में असमर्थ हैं। लटूरी बरेली में फरीदपुर के रहने वाले हैं। उनके भी परिवार में कोई सदस्य नहीं है। उनकी करीब 70-80 साल उम्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लटूरी को आंखों से दिखना बंद हो गया है। अब तक फूलवती ही उनका सहारा बनी हुई थीं लेकिन अब वृद्ध आश्रम में उन्हें कई साथी मिल गए। अब कम से कम उन्हें भीख मांगना नहीं पड़ेगी। समय पर भोजन और कपड़े मिलेंगे। रहने को आश्रम मिलेगा। यहां आने के बाद से दोनों लटूरी और फूलवती काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed