{"_id":"6a3eda9e74940b1e4608ca1d","slug":"lathis-and-sticks-were-wielded-by-members-of-the-same-community-over-the-looting-of-donation-funds-bareilly-news-c-4-bly1053-913642-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुहर्रम के जुलूस में एक ही समुदाय के लोग भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुहर्रम के जुलूस में एक ही समुदाय के लोग भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल
Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:31 AM IST
सार
बरेली के गांव पदारथपुर में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस में चंदा लूटने के लिए दो गुटों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में प्रधानी चुनाव का रुझान अभी से सामने आने लगा है। शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस में चंदा लूटने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में जमकर लाठियां चलीं। बवाल बढ़ता देखकर पुलिस को भी लाठियां फटकारनी पड़ीं। देर रात तक कोई तहरीर देने नहीं आया था।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर व आसपास का इलाका हर साल मुहर्रम व कांवड़ जैसे जुलूसों को लेकर संवेदनशील रहता है। पहले यहां ऐसे मौकों पर दो समुदायों के बीच टकराव होता रहा है। इस बार जुलूस में शामिल लोग आपस में ही भिड़ गए। बताते हैं कि मौजूदा प्रधान फिरासत व गुड्डू पक्ष के लोगों में चंदा के रुपये लूटने और लुटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में तनातनी इस कदर बढ़ी कि लाठियां चलने लगीं। घटना में छह लोग घायल हो गए।
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
मौके पर मौजूद बिथरी थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने एसएसपी को जानकारी दी। फिर हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस को उम्मीद थी कि आरोपी एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट कराने थाने आएंगे, लेकिन रात दस बजे तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाले गए। केवल बिथरी क्षेत्र में एक ही समुदाय के लोग चंदे को लेकर झगड़ा करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें सड़क से हटा दिया। घटनाक्रम के वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।