{"_id":"612bcf6d8ebc3e5f26327e24","slug":"late-fee-will-have-to-be-paid-if-registration-fee-is-not-deposited-in-two-days-bareilly-news-bly4578936130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में पंजीकरण शुल्क जमा नहीं हुआ तो देना होगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में पंजीकरण शुल्क जमा नहीं हुआ तो देना होगा विलंब शुल्क
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक की दो लाख सीट के सापेक्ष अब तक 40 हजार हुए हैं आवेदन
विज्ञापन
सात हजार विद्यार्थियों ने जमा की है फीस, महाविद्यालयों ने दी चेतावनी
बरेली। पांच अगस्त से महाविद्यालयों में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 40 हजार आवेदन हुए हैं। इसके सापेक्ष सात हजार विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है। ऐसे में अब महाविद्यालयों को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सापेक्ष 31 अगस्त तक पंजीकरण शुल्क विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। उसके बाद विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की चेतावनी दे दी है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया को करीब माह भर गुजरने जा रहा है। निर्धारित सीटों पर प्रवेश और उसके सापेक्ष पंजीकरण शुल्क भी जमा नहीं हो सका है। 31 अगस्त शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है, इसके बाद अगर कोई शुल्क जमा करेगा तो उसे विलंब शुल्क साथ में जमा करना होगा। जानकारी के मुताबिक, स्नातक में करीब दो लाख सीट हैं। इसमें से 40 हजार सीट पर ही प्रवेश हुए हैं। उधर, विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश प्रक्रिया के दिशानिर्देश में 31 अगस्त के बाद आठ सितंबर तक प्रत्येक छात्र से पंजीकरण शुल्क 400 रुपये और 14 सितंबर तक 600 रुपये लिए जाएंगे। निर्देश के अनुपालन में किसी तरह की ढील मिलने की उम्मीद भी नहीं है। लिहाजा, विलंब शुल्क से बचने के लिए विद्यार्थियों को दो दिन के भीतर ही फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
पंजीकरण शुल्क जमा करने की प्रक्रिया
विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसे महाविद्यालय जिनके पास नेट बैंकिंग या डेबिट, क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है, वह आवेदन शुल्क का भुगतान एनईएफटी या आरटीजीएस के जरिए विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर पर कर सकते हैं। भुगतान करते समय कुल आवेदन की संख्या को आवेदन शुल्क के साथ गुणा कर जो राशि आ रही हो, उसे एक साथ भी जमा कर सकते हैं। बता दें कि अबकी बार आवेदन फॉर्म को छोटा किया गया है। आवेदन फार्म से फोटो, हस्ताक्षर, स्थायी पता एवं पत्राचार पता आदि को हटा दिया गया है। यह विवरण बाद में परीक्षा फार्म भरवाने के दौरान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सात हजार विद्यार्थियों ने जमा की है फीस, महाविद्यालयों ने दी चेतावनी बरेली। पांच अगस्त से महाविद्यालयों में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 40 हजार आवेदन हुए हैं। इसके सापेक्ष सात हजार विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है। ऐसे में अब महाविद्यालयों को आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के सापेक्ष 31 अगस्त तक पंजीकरण शुल्क विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। उसके बाद विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की चेतावनी दे दी है।