{"_id":"66c44d672cd675e92a087a70","slug":"last-three-days-of-august-will-be-litmus-test-for-the-police-in-bareilly-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अगस्त के आखिरी तीन दिन होगी पुलिस-प्रशासन की परीक्षा, शहर में होंगे तीन बड़े आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अगस्त के आखिरी तीन दिन होगी पुलिस-प्रशासन की परीक्षा, शहर में होंगे तीन बड़े आयोजन
Tue, 20 Aug 2024 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:55 PM IST
सार
बरेली में 29 से 31 अगस्त तक आला हजरत के उर्स का आयोजन होगा। 29 अगस्त की सुबह गंगा महारानी शोभायात्रा निकाली जानी है। इसी दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा भी है। तीनों आयोजनों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अगस्त महीने के अंतिम तीन दिन पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं हैं। इन दिनों में तीन बड़े आयोजन होने हैं। इसके लिए रेंज व जोन स्तर से फोर्स मांगा गया है। पीएसी भी मददगार रहेगी। 29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स प्रस्तावित है। उर्स में दूरदराज से दरगाह पर मुरीद जुटते हैं। इन्हीं दिनों में पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में 29 केंद्रों पर होनी है।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध आला हजरत दरगाह बिहारीपुर में है। इसी इलाके के मलूकपुर से 29 अगस्त की सुबह साढ़े दस बजे गंगा महारानी शोभायात्रा निकाली जानी है। शोभायात्रा बिहारीपुर की गलियों से होकर शहर के कई हिस्सों में घूमती है और रात करीब साढ़े दस बजे बिहारीपुर से होकर मलूकपुर के गंगा देवी मंदिर पर समाप्त होती है। आयोजक सुमित सैनी के मुताबिक विशाल जुलूस में कम से कम दस हजार की भीड़ होती है। उर्स और शोभायात्रा एक केंद्र एक जगह और समय होने से व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना पुलिस प्रशासन की चुनौती है।
विज्ञापन
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सभी कार्यक्रम पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा तय हो चुकी है। बरेली जोन के जिलों से फोर्स मांगा गया है। पहले ही ब्रीफिंग कर ड्यूटी लगा दी जाएंगी। धार्मिक कार्यक्रमों में आयोजकों का भी सहयोग रहेगा।
विज्ञापन