फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Large stash of heroin found at the home of a former block chief's brother

Bareilly News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाई के घर मिला हेरोइन का जखीरा

Fri, 23 Oct 2026 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Large stash of heroin found at the home of a former block chief's brother
बरेली। रामनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख श्रीपाल लोधी के सौतेले भाई रामभरोसे के घर में मार्फीन से हेरोइन बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। बृहस्पतिवार रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने छापा मारकर रामभरोसे व उसके बेटे वीरेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक इनसे सिरौली थाने में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की पुख्ता सूचना पर टीम प्रभारी विकास यादव ने रात करीब नौ बजे इस घर में दबिश दी। यहां एक कमरे में मार्फीन से हेरोइन बनाई जा रही थी। पुलिस ने रामभरोसे, उसके बेटे वीरेश व पड़ोसी गांव निवासी रिश्तेदार बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। करीब साढ़े चार किलो हेरोइन के साथ ही मौके से काफी मात्रा में केमिकल व उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार को भी टीम ने मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में लिखापढ़ी व बरामदगी की गई। देर रात सिरौली थाने में टीम प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

संयुक्त टीम ने सराहनीय काम किया है। मौके पर ही हेरोइन बनाते लोग पकड़े गए हैं। इनसे पूछताछ के बाद इनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed