फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Land of 32 villages to be acquired for Ring Road in Bareilly

Bareilly News: रिंग रोड के लिए 32 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण, सर्किल रेट से चार गुना मिलेगी कीमत

Wed, 10 May 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 May 2023 01:11 PM IST
सार

बरेली में 1650 करोड़ की लागत से रिंग रोड का प्रस्ताव 2021 में तैयार किया गया था। इसके निर्माण के लिए 32 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। 

विज्ञापन
Land of 32 villages to be acquired for Ring Road in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। प्रस्ताव एनएचएआई की भूमि अधिग्रहण कमेटी के पास दिल्ली भेजा गया है। मंजूरी के बाद किसानों को सर्किल रेट से चार गुना कीमत देकर जमीन का बैनामा एनएचएआई अपने नाम कराएगा। बरेली में 1650 करोड़ की लागत से रिंग रोड का प्रस्ताव 2021 में तैयार किया गया था।

विज्ञापन


चौबारी मुस्तकिल से रजऊ परसपुर तक 13 किमी लंबा बाईपास बनना है। धंतिया से चौबारी मुस्तकिल तक 19.2 किमी लंबा दूसरा बाईपास बनेगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण जरूरी है। प्राथमिक आकलन के बाद एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों ने अपने मुख्यालय की भूमि अधिग्रहण समिति को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी के बाद इसे भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद अधिग्रहण होगा। रिंग रोड बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। यातायात को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन

32 गांवों की 185 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

धंतिया, परसाखेड़ा, रसूला चौधरी, बालकोठा, बादशाहनगर, सारनिया, रहपुरा जागीर, महेशपुरा अटरिया, रोहता मुस्तकिल, रोहता अहतमली, साहसिया हुसैनपुर अहतमली, साहसिया हुसैनपुर मुस्तकिल, सरायतल्फी मुस्तकिल, सरायतल्फी अहतमली, महगवां, बिरिया नरेंद्रपुर, इटावा सुखदेवपुर, बहतीदह जागीर, रौंधी मुस्तकिल, महेशपुर ठकुरान, बुखारा, चौबारी मुस्तकिल, बरीनगला, उमरसिया, लखौरा, दुबारी, पालपुर कमालपुर, धौरपुर ठकुरान, परतासपुर, सैदपुर लश्करीगंज, सुंदरपुर, रजऊ परसपुर।

एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि डीपीआर तैयार किया जा रहा है। अभियंताओं की टीम इस पर काम कर रही है। भूमि अधिग्रहण की मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed