{"_id":"66ee253a02fe560e780b6110","slug":"land-acquisition-will-soon-be-done-for-widening-of-mathura-bareilly-highway-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आसान होगा बरेली से मथुरा तक का सफर, हाईवे चौड़ीकरण के लिए जल्द होगा भूमि अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आसान होगा बरेली से मथुरा तक का सफर, हाईवे चौड़ीकरण के लिए जल्द होगा भूमि अधिग्रहण
Sat, 21 Sep 2024 07:17 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:17 AM IST
सार
बरेली से बदायूं के चंदननगर तक हाईवे का चौड़ीकरण चौथे चरण में प्रस्तावित है। इसके लिए दोनों जिले में किसानों की जमीन ली जाएगी। इन किसानों के नाम प्रकाशित हो चुके हैं। अब मुआवजा देकर जमीन का कब्जा लिया जाना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा-बरेली हाईवे टू से फोरलेन होगा। इसके बाद बरेली से मथुरा तक का सफर चार से पांच घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी छह-सात घंटे लग जाते हैं। बरेली से बदायूं तक चौथे चरण में चौड़ीकरण होना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी है। एनएचएआई मुख्यालय से वित्तीय स्वीकृति जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण के लिए एलाइनमेंट तय हो गया है। बरेली से बदायूं के चंदननगर तक हाईवे का चौड़ीकरण चौथे चरण में प्रस्तावित है। इसके लिए बदायूं के चंदननगर, रहमा, मलगांव, डुमैरा, उझौली, बिनावर, बाकरपुर खंडहर, कुतु़बपुर थरा, घटपुरी, मलिकपुर, रसूलपुर पुठी, ढकिया, करतौली में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली के बीस गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है। जिन किसानों की जमीन ली जानी है, उनके नाम प्रकाशित हो चुके हैं। अब मुआवजा देकर जमीन का कब्जा लिया जाना है। पहले चरण में मथुरा से हाथरस, दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज, तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक काम होना है। तीसरे चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही चौथे चरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विकास को मिलेगी रफ्तार
इस हाईवे के चौड़ीकरण से बदायूं और बरेली जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। दोनों जिलों के जिन गांवों में अधिग्रहण किया जाना है, वहां जमीन के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। हाईवे बनने से इन गांवों के लोगों की आय भी बढ़ेगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम होगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा।
इस हाईवे के चौड़ीकरण से बदायूं और बरेली जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। दोनों जिलों के जिन गांवों में अधिग्रहण किया जाना है, वहां जमीन के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। हाईवे बनने से इन गांवों के लोगों की आय भी बढ़ेगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण में बदायूं से बरेली के बीच में काम होगा। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण शुरू किया जाएगा।