{"_id":"65ebd1e471bc11fc0c0ba475","slug":"lalla-gaddi-relatives-threatened-the-doctor-by-placing-a-gun-on-his-head-in-bareilly-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: 'मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा...', लल्ला गद्दी के रिश्तेदार की धमकी से सहमे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: 'मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार दूंगा...', लल्ला गद्दी के रिश्तेदार की धमकी से सहमे डॉक्टर
Sat, 09 Mar 2024 09:54 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 09:54 AM IST
सार
बरेली में लल्ला गद्दी के रिश्तेदार ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब उसके परिजन डॉक्टर को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में क्लीनिक पर रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाश को डॉक्टर ने पुलिस को कॉल कर पकड़वा दिया। बदमाश के जेल जाने पर उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी जेल में बंद लल्ला गद्दी का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
एजाजनगर गौटिया निवासी डॉ. आबिद हुसैन मोहल्ले में क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को लल्ला गद्दी का रिश्तेदार आरिफ गद्दी उनके क्लीनिक में आया। तमंचा दिखाकर उनसे रंगदारी मांगने लगा। क्लीनिक का शीशा तोड़ दिया। रंगदारी न देने पर दुकान बंद करने की धमकी देने लगा। इस दौरान डॉक्टर ने 112 पर कॉल कर दिया। पुलिस उसे थाने ले आई और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कनपटी पर तमंचा रखकर दी धमकी
डॉक्टर ने बताया कि आरिफ के जेल जाने के बाद 27 फरवरी को रात 10 बजे महफूज गद्दी, आफताब गद्दी व नसीम ठेकेदार उनके क्लीनिक पर आ धमके। महफूज ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर कहा कि आरिफ को जेल भिजवाकर अच्छा नहीं किया। अगर मुकदमा वापस न लिया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ दिन बाद फिर उनके क्लीनिक पर धावा बोला। वह भाग निकले पर आरोपियों ने कंपाउंडर को पीट दिया। इससे आजिज आकर डॉक्टर ने क्लीनिक बंद कर दिया।