{"_id":"619173f07fc7006cc070068c","slug":"lalgate-overbridge-leader-officer-helpless-don-t-build-railway-bridge-bareilly-news-bly466090094","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक ओवरब्रिजः नेता-अफसर असहाय... रेलवे पुल ही न बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक ओवरब्रिजः नेता-अफसर असहाय... रेलवे पुल ही न बनाए
विज्ञापन
निर्माणधीन लाल फाटक ओवरब्रिज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 दिन के ब्लॉक में कैद है लाखों की आबादी फिर भी काम में नहीं आ रही रफ्तार
सिर्फ 16 दिन बाकी, अब तक सिर्फ 50 फ ीसदी ही कर पाए काम
रेलवे ने चार्ट बनाकर नवंबर तक काम पूरा करने का किया था दावा
बरेली। रेलवे की सुस्त रफ्तार के आगे नेता-अफसर भी असहाय होकर रह गए हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर नब्बे दिन का ब्लॉक लेकर नवंबर के अंत तक काम पूरा करने का दावा करने वाले रेलवे के अफसर अब तक यहां सिर्फ 50 फीसदी काम करा पाए हैं। उधर, लाल फाटक इलाके की लाखों की आबादी अर्द्धकैद की स्थिति में है। गाड़ी लेकर शहर आने के लिए उसे चनेहटी की भीषण गड्ढों से भरी संकरी सड़क पर धक्के खाने पड़ रहे हैं।
रेलवे ने लाल फ ाटक ओवरब्रिज का निर्माण तीन महीने में पूरा करने का चार्ट प्रशासन को सौंपा था। इसी आधार पर रेलवे क्रॉसिंग पर भारी और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई थी। रेलवे के दावे के मुताबिक अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक रेलवे 50 फ ीसदी काम पूरा हो सका है। जिस रफ्तार से काम हो रहा है, उसे देखते हुए मार्च से पहले काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। इस बीच कैंट की ओर से जाने वाला एक रास्ता बंद कर देने से लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। चनेहटी वाले मार्ग पर इस कदर गड्ढे हैं कि उधर से पैदल निकलना भी दुश्वार है। सर्विस लेन पहले से बदहाल है।
रेलवे को ओवरब्रिज बनाने के लिए छह पिलर तैयार करने हैं, लेकिन अभी तीन पिलर ही बन सके हैं। रेलवे ने दावा किया था कि 30 सितंबर तक पिलर के सभी फाउंडेशन तैयार कर शटरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 अक्तूबर तक सभी छह पिलर की शटरिंग और चार पिलर पूरी तरह तैयार करने की बात कही गई थी। नवंबर में ही पांच और छह नंबर के पिलर तैयार करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
इधर, लाल फाटक ओवरब्रिज की दो सर्विस लेन में से एक अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। ऐसे में पूरा ट्रैफिक अब एक ही रास्ते से होकर निकल रहा है। इससे जाम लग रहा है। दूसरी क्रॉसिंग के पास रेलवे पिलर की खोदाई का काम कर रहा है। इस सड़क पर भी ओवरब्रिज के नीचे पिलर नंबर तीन तक रास्ता बंद कर दिया गया है। बदायूं रोड की ओर से शहर आने वाले राहगीर अब तक चनेहटी के मार्ग से कैंट होते हुए शहर आ रहे थे। यहां बेशुमार धूल और सड़क पर कई गहरे गड्ढे हैं।
रेलवे अपने हिस्से का काम तेजी से कर रहा है। तय समय में हम काम पूरा कर लेेंगे। - सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम, रेलवे, मुरादाबाद मंडल
दिसंबर तक काम कर लेंगे पूरा
सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि बदायूं रोड पर सेतु निगम अपना करीब 94 फीसदी काम पहले ही पूरा कर चुका है। कैंट क्षेत्र में इस समय रैंप बनाया जा रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। मिट्टी दबाने के बाद इस पर सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा। सेतु निगम हर हाल में दिसंबर तक अपना काम पूरा कर लेगा।
बरेली। अटल सेतु से चौपुला पुल को दिसंबर तक जोड़े जाने का काम पूरा करना है लेकिन अभी तक पिलर का ही निर्माण चल रहा है। हालांकि सेतु निगम अधिकारियों का दावा है कि वह दिसंबर तक अटल सेतु को पुराने चौपुला पुल से जोड़ देंगे।
अटल सेतु तीन हिस्सों में शासन से स्वीकृत हुआ था। इसमें पुलिस लाइंस से चौपुला चौराहा होते हुए सिटी सब्जी मंडी तक थ्री लेन पुल, चौराहा से पटेल चौक की ओर टू लेन का ब्रांच पुल और पुलिस लाइंस से बदायूं रोड की ओर पुराने पुल को जोड़ता हुआ ब्रांच पुल बनना है। सेतु निगम थ्री लेन पुल और पटेल चौक की ओर ब्रांच पुल का निर्माण कर चुका है। अब बदायूं रोड की ओर के करीब 70 मीटर लंबे ब्रांच पुल का निर्माण होना है। इस मार्ग पर पुलिस लाइंस की बाउंड्री, मंदिर को बचाने के लिए वहां लोहे का 42 मीटर का स्पैन डाला जाना है। पुलिस लाइंस के बाहर और पीछे चार पिलर बनाए जाने हैं। यहां पिलर तैयार करने के लिए बेस तो तैयार हो गए लेकिन अभी तक कोई पिलर तैयार नहीं हो सका है। सेतु निगम सीपीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह दिसंबर तक यहां का काम पूरा कर लेेंगे।