फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lal phatak

फाटक और अपने क्षेत्र की सर्विस लेन रेलवे बनाएगा

Sat, 21 Sep 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
lal phatak
बरेली। लालफाटक के दोनों क्रॉसिंग की शिफ्टिंग और उसकी सर्विस लेन रेलवे खुद बनाएगा। दिल्ली में हुई लखनऊ और मुरादाबाद उत्तर रेलवे मंडल की बैठक में यह मामला उठा तो अफसरों ने कहा कि यह काम विभाग करेगा। दोनों क्रॉसिंग 30-30 मीटर तक खिसकेंगे। बैठक में बरेली जंक्शन पर निर्माणाधीन एस्केलेटर चालू नहीं होने और सुभाषनगर पुलिया पर ओवरब्रिज प्रोजेक्ट फाइलों में दबाए जाने पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने तीखी नाराजगी जताई। कहा कि इसमें जिम्मेदार अफसर चिह्नित कर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लालफाटक के दोनों फाटक शिफ्ट होने और सर्विस लेन बनाने पर आने वाले खर्च आदि को लेकर किचकिच मची हुई है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली में लखनऊ और मुरादाबाद उत्तर रेलवे मंडल की बैठक में सांसदों ने कई मामले उठाए। इसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी मामले उठाए। उन्होंने लालफाटक क्रॉसिंग की शिफ्टिंग का मामला रखा। अफसरों नेे कहा कि क्रॉसिंग शिफ्ट कर रेलवे अपनी सीमा में सर्विस लेन का निर्माण कराएगा। बाकी हिस्से में संबंधित विभाग सेतु निगम और पीडब्लूडी विभाग काम करेंगे, जबकि रेलवे ओवरब्रिज पर 32.81 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे की दो मंडलों की बैठक में संतोष और कश्यप ने उठाए सवाल
बरेली। केंद्रीय मंत्री ने जंक्शन पर निर्माणाधीन एस्केलेटर, लिफ्ट और सुभाष नगर पुलिया पर प्रस्तावित ओवरब्रिज प्रोजेक्ट में हो रही लेटलतीफी पर रेलवे के अफसरों को आड़े हाथ लिया। कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अफसर चिह्नित कर कार्रवाई हो। उन्होंने पिछले आठ माह से हो रहे संबंधित कार्यों की सूची और प्रगति रिपोर्ट मांगी। नगरिया सादात पर एफओबी नहीं बन पाया है। इसमें भी विभागीय अफसर दोषी हैं। जंक्शन एक प्रमुख स्टेशन है, लेकिन अपेक्षित जनसुविधाएं हैं। उन्होंने माहवार निर्माण कार्य प्रगति मांगी है। केंद्रीय मंत्री ने छह ट्रेनों का ठहराव बरेली में करने और यहां से लखनऊ और मुरादाबाद दिशा में सुबह पैसेंजर ट्रेन चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि बरेली जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर पिछले कई सालों से शौचालय नहीं है, जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा होती है। खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टेशन पर ठीक तरह से सफाई की व्यवस्था नहीं है। कई ट्रेनों के कोच में शौचालय के अंदर पानी न होने की भी शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर चनेहटी के पास मालगाड़ी में समान लोड होने के चलते ट्रेनों घंटों रेलवे क्रॉसिंग और स्टेशन के बीच में ही खड़ी हो जाती हैं, जिसके कारण क्रॉसिंग पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed