{"_id":"6ad6745aac31522cb103d28f","slug":"lakshmi-showers-blessings-on-the-market-business-worth-322-crore-recorded-bareilly-news-c-4-bly1015-991475-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार पर बरसीं लक्ष्मी, 322 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार पर बरसीं लक्ष्मी, 322 करोड़ का हुआ कारोबार
Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र के दौरान बाजार पर धनवर्षा हुई। कारोबारियों के मुताबिक, इस दौरान करीब 322 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और परिधान समेत विभिन्न सेगमेंट में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। इस बंपर बिक्री से उत्साहित कारोबारियों को अब करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, जिला अस्पताल रोड और जिला पंचायत रोड पर सोमवार को खरीदारों की भीड़ रही। ग्राहकों ने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण और अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर करीब 322 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नवरात्र में व्यापार पर कुछ असर रहा, लेकिन दिवाली समेत अन्य त्योहारों पर अच्छा काम होने की उम्मीद है।
टीवी, वॉशिंग मशीन की रही खूब मांग
नवरात्र के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार गुलजार रहा। लोगों ने टीवी और वॉशिंग मशीन की जमकर खरीदारी की। कारोबारी हरीश अरोड़ा ने बताया कि ग्राहकों ने पारंपरिक 34 इंच के टीवी की जगह 43 इंच के बड़े टीवी खरीदे। आधुनिक तकनीक से लैस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की भी मांग रही। मोबाइल फोन और फ्रिज भी खूब बिके। कारोबारियों को पिछले साल की तुलना में इस बार 15 फीसदी अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कम वजन वाले जेवरों की रही मांग
सराफा बाजार में ग्राहकों ने सोने-चांदी के सिक्कों, आभूषणों, पायल और पूजा के बर्तनों की खरीदारी की। आलमगिरीगंज और साहूकारा समेत शहर की अन्य दुकानों पर ग्राहकों की कतार रही। कारोबारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी दिनों में सहालग का सीजन भी शुरू होने वाला है, जिसे ध्यान में रखते हुए पहले ही पूरा स्टॉक मंगा लिया था। इस बार सोने-चांदी के बढ़ते दामों के कारण ग्राहकों का रुझान हल्के वजन के जेवरों की तरफ ज्यादा रहा। कम वजन वाले फैशनेबल और पारंपरिक जेवरों ने ग्राहकों को खूब लुभाया।
ऑटोमोबाइल सेक्टर ने भी भरी रफ्तार
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी नवरात्र के दौरान खूब बिक्री हुई। लोग नई कार खरीदने के लिए उत्साहित नजर आए। इस सीजन में सबसे ज्यादा डिलीवरी 10 से 15 लाख रुपये की कीमत वाली कारों की हुई। कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक, दशहरे तक एक हजार कारों के बिकने का अनुमान है, जबकि फैमिली कारों के 6 से 9 लाख रुपये के सेगमेंट ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया है। सोमवार को भी कारों की डिलीवरी दी गई। साथ ही, दिवाली के लिए अभी से एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते ग्राहक अब अधिक एयरबैग वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
किस सेक्टर में हुआ कितना कारोबार
सेक्टर कारोबार
ऑटोमोबाइल 100
इलेक्ट्रानिक्स 25
किराना 25
प्रॉपर्टी 50
सराफा 100
मिठाई व ड्राईफ्रूट्स 15
अन्य 7
नोट : आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार करोड़ रुपये में।