फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhs stolen by breaking the lock of PAC constable's house

पीएसी सिपाही के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the lock of PAC constable's house
बरेली। आरटीओ कार्यालय के पास राजीव नगर कॉलोनी में रहने वाले पीएसी आठवीं वाहिनी में तैनात हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी उनके साले और सलहज का एक्सीडेंट हो गया था।
विज्ञापन

पत्नी और बेटी उन्हें देखने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर गए थे। उस दौरान वह चुनाव ड्यूटी पर थे। 19 फरवरी की सुबह पड़ोसी श्यामलाल की बेटी ने उन लोगों को फोन करके घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। इसके बाद पत्नी ने नकटिया चौकी पर सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। जांच के दौरान सामने आया कि उनके घर से जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। जेवरात के डिब्बे चोर वहीं फेंक गए। चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर पहुंचे लोकेश कुमार ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed