फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lakhimpur woman sold to deaf and dumb person for Rs 90 thousand

Bareilly News: मूकबधिर के हाथ 90 हजार में किया लखीमपुर की महिला का सौदा

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur woman sold to deaf and dumb person for Rs 90 thousand
सीबीगंज। महिलाओं को झांसे में लेकर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने शादी का बहाना करके मूकबधिर शख्स से 90 हजार रुपये में महिला का सौदा किया था।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के एक गांव की महिला का पति से तलाक हो गया था। उसने दूसरी शादी कर ली। उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसी दौरान सीबीगंज के एक गांव निवासी ऑटो चालक पप्पू गुप्ता व फतेहगंज पश्चिमी इलाके का निवासी राशिद उसके संपर्क में आए। महिला को उसकी शादी कराने का झांसा देकर एक लड़के से मिलवाया। महिला ने लड़का पसंद कर शादी के लिए हां कर दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि दोनों ने महिला का जोगीठेर निवासी एक युवक से 90 हजार रुपये में सौदा कर लिया। फिर महिला को उसके घर भेज दिया। महिला जब ससुराल मानकर युवक के घर पहुंची तो पता लगा कि वह बोल-सुन नहीं सकता। तब महिला को धोखाधड़ी का पता लगा। महिला ने 112 नंबर पर कॉल की तो पुलिस जोगीठेर गांव पहुंची और महिला को वहां से थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पप्पू गुप्ता व राशिद को पकड़ा और थाने ले आई। महिला को महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपी काफी समय से यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed