फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lakhimpur violence Akhilesh yadav says If the government is formed, we will give full help to these families Victims want justice

लखीमपुर बवाल: सरकार बनने पर हम करेंगे इन परिवारों की पूरी मदद, अखिलेश बोले-पीड़ित परिवार न्याय चाहते हैं

Thu, 07 Oct 2021 09:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Oct 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur violence Akhilesh yadav says If the government is formed, we will give full help to these families Victims want justice
पीड़ित परिवारों से मिले अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार सिर्फ न्याय चाहते हैं लेकिन अहंकारी योगी सरकार न्याय नहीं देना चाहती। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर बाद मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब पौने दो बजे पलिया क्षेत्र के चौखड़ा फार्म पहुंचे। वहां उन्होंने तिकुनिया बवाल में मारे गए लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह से मुलाकात की। परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वह चौखड़ा फार्म पर करीब 40 मिनट रुके। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा सरकार मामले की लीपापोती में लगी हुई है। इसी वजह से सभी लोग पीड़ित किसानों के घर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने मृतक किसानों के परिवार को दो दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र की बर्खास्तगी और उनके आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की थी। इनमें से सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में ले लिया है। अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि जांच किस एजेंसी से कराई जाए। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का यह आलम है कि किसानों को गाड़ियों के पहिये के नीचे कुचला जा रहा है। 

मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में पुलिस व्यापारी को पीट पीट कर मार डालती है, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था में सुधार होने का ढिंढोरा पीट रही है। ऐसे में इस सरकार से न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

अखिलेश यादव चौखड़ा फार्म के बाद निघासन पहुंचे, वहां तिकुनिया बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के परिवार वालों से मुलाकात की। अखिलेश यहां करीब बीस मिनट तक रुके। परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम इन परिवारों की पूरी मदद करेंगे। उन्होंने यहां भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार न्याय चाहते हैं लेकिन सरकार न्याय नहीं देना चाहती। कहा हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उनके लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed