{"_id":"5e11ae028ebc3e88030615a9","slug":"lakhimpur-kheri-govt-emloyee-commits-suicide-after-torchured-by-seniors-says-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की प्रताड़ना के डर से सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की प्रताड़ना के डर से सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
Sun, 05 Jan 2020 03:06 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 05 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गौहरपुर गांव निवासी एडीओ पंचायत रामचंद्र गौतम (46) के घर में रविवार सुबह उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार को घर में कुंडे से रामचंद्र गौतम का शव लटकता मिला। उनकी शर्ट की जेब मे एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने काम का बोझ और डीडीओ व सीडीओ की प्रताड़ना और कार्रवाई के डर से आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने की कोशिश की तो परिवार वाले भड़क गए। वह मौके पर आला अफसरों को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने परिवार वालों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व सुसाइड नोट की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर एडीओ पंचायत के सुसाइड करने से साथी कर्मचारियों में रोष है। तमाम साथी व अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन