फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Laddus worth Rs 10 crore will be offered to Ramlala on occasion of pran pratishtha in Bareilly

Ram Mandir: रामलला को अर्पित होंगे 10 करोड़ रुपये के लड्डू, बरेली के घर-घर में लगेगा भोग, बंटेगा प्रसाद

Wed, 10 Jan 2024 11:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 11:16 AM IST
सार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बरेली में लड्डुओं का कारोबार 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, पांच दिन बाद इसकी मांग और तेज होगी। इसे लेकर मिठाई कारोबारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
Laddus worth Rs 10 crore will be offered to Ramlala on occasion of pran pratishtha in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव बरेली में भी मनाया जाएगा। ऐसे अवसर पर लड्डुओं का भोग लगना लाजिमी है। 16-22 जनवरी तक क्रमवार कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शहर में लड्डुओं का कारोबार 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। मिठाई कारोबारियों के मुताबिक लड्डू का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, पर पांच दिन बाद इसकी मांग और तेज होगी।

विज्ञापन


शहर के सभी प्रतिष्ठान संचालक इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। शहर में मिठाई के 30 बड़े प्रतिष्ठान हैं जो सिविल लाइंस, डीडी पुरम, राजेंद्र नगर, स्टेडियम रोड, श्यामगंज, चौकी चौराहा, पीलीभीत बाइपास और कोहाड़ापीर में हैं। मध्यम श्रेणी की सौ और गली-मोहल्लों में 300 से ज्यादा दुकानें हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन 40 लाख रुपये का है मिठाई कारोबार  
कारोबारियों के मुताबिक जिले में प्रतिदिन 40 लाख रुपये तक मिठाइयों का कारोबार होता है। इसमें भी लड्डू, पेड़ा, बर्फी की बिक्री अधिक होती है। किसी खास दिन, राष्ट्रीय पर्व, त्योहार पर सबसे ज्यादा लड्डू की ही बिक्री होती है। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी लोगों के लिए आस्था का विषय है। शहरवासियों को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ayodhya Ram Mandir: राममय बरेली का बाजार... भक्तों को लुभा रही मंदिर की प्रतिकृति, रामनामी पटके की भी धूम

22 जनवरी को हर घर में लगेगा भोग, बंटेगा प्रसाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक 22 जनवरी को पूरा शहर राममय होगा। ऐसे में सुबह से ही आमजन से लेकर मंदिर प्रबंधन, सभी संगठन एक-दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराएंगे। राहगीरों को भी मिठाई का वितरण होगा। लिहाजा, मिठाइयों के कारोबार में उछाल रहेगा। 16 से 22 जनवरी तक करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

आंवला में होंगे  कई कार्यक्रम
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कस्बे में कई आयोजन होंगे। इनकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक बैठक हुई। बैठक में जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि 15 जनवरी तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत बांटेंगे। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली जाएगी। 14 जनवरी को  महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी।

19 जनवरी को श्रीसुभाष इंटर काॅलेज के मैदान में विशाल धर्मसभा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के मुख्यमार्ग को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। मठ- मंदिरों में श्रीरामचरित मानस, हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ भजन संध्या व कीर्तन होगा। उन्होंने घरों पर धर्म ध्वजा लगाने व 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान गौरवित खंडेलवाल, अंकुर अग्रवाल, धर्मवीर, सुरेश, विपिन सिंह, दुर्गेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed