{"_id":"5ebc34598ebc3e9082568326","slug":"laborers-returned-from-maharashtra-turned-positive-bareilly-news-bly4057476140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र से लौटा श्रमिक निकला पॉजिटव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र से लौटा श्रमिक निकला पॉजिटव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र से आया प्रवासी श्रमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। युवक को बरेली भेजकर भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके परिवार वालों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश चल रही है।
जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव निकला 25 वर्षीय युवक थाना कलान के गांव रुकनपुर का रहने वाला है। वह नौ मई को मुंबई से ट्रक से चलकर कानपुर पहुंचा था। वहां से रोडवेज की बस से गुरसहायगंज पहुंचा और वहां से पैदल चलकर 12 मई को शाहजहांपुर पहुंचा था। सूचना पर उसे घर में ही होम क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। बुधवार रात लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक को कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बरेली भेज दिया गया है। उसके परिवार के सभी छह सदस्यों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
कोरोना का नहीं था कोई लक्षण
सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक में कोई भी लक्षण नहीं था। एहतियात के तौर पर उसका सैंपल लिया गया था, जो बुधवार को पॉजिटिव पाया गया है। उसके परिवार को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया जा रहा है।