फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kritika accuses college administration of acting arbitrarily and resorting to physical assault; ABVP creates an uproar.

Bareilly News: कृतिका कॉलेज प्रशासन पर मनमानी और पीटने का आरोप, एबीवीपी ने किया हंगामा

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kritika accuses college administration of acting arbitrarily and resorting to physical assault; ABVP creates an uproar.
रिठौरा। कृतिका फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों से ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं करने और अवैध वसूली के विरोध पर एबीवीपी कार्यकर्ता को हॉकी से पीटने का आरोप लगाया गया। इससे नाराज एबीवीपी के 60-70 कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चार घंटे तक कॉलेज परिसर में नारेबाजी कर चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी होने के आश्वासन पर कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के मुताबिक, हाफिजगंज क्षेत्र के खाईखेड़ा स्थित कृतिका फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों से सेमेस्टरवार के बजाय पूरे वर्ष की फीस एक साथ जमा कराई जा रही थी। ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने और छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए दो-दो हजार रुपये की अवैध वसूली करने का भी आरोप है। इसी शिकायत पर एबीवीपी के जिला सहसंयोजक पुष्पेंद्र गंगवार बृहस्पतिवार को साथी पदाधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि मनमानी का विरोध करने पर चेयरमैन डॉ. केपी गंगवार, कॉलेज प्रबंधन से जुड़े दो अन्य लोगों ने पुष्पेंद्र और उनके साथियों को हॉकी स्टिक से पीटा। अभद्र टिप्पणियां भी कीं। कार्यकर्ताओं ने भागकर जान बचाई, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर हाफिजगंज थाने में तहरीर दी गई। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में हंगामा करने और दूसरे पक्ष ने पीटकर घायल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक कॉलेज पक्ष पर कार्रवाई न होने पर एबीवीपी के रवि गोला, अमित गिहार और अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री समेत 60-70 कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने पहले परिसर के बाहर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज में मौखिक परीक्षा को रद्द करके विद्यार्थियों को लौटा दिया गया। परिसर खाली होने पर कार्यकर्ता चेयरमैन के ऑफिस में जाकर नारेबाजी करने लगे। डेढ़ से दो घंटे तक कॉलेज की बिजली बंद कर दी। मुख्य द्वार का शटर भी गिरा दिया। इस दौरान कॉलेज में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे।
चेयरमैन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
चेयरमैन डॉ. केपी गंगवार अपराह्न तीन बजे कॉलेज पहुंचे। उनके सामने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे रखीं। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के लिए माफी मांगने के लिए कहा। इसपर चेयरमैन ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए सभी मांगें स्वीकार कर लीं। उन्होंने शर्तें मानने का पत्र भी दिया। इसके बाद गतिरोध समाप्त हुआ। इस दौरान एबीवीपी के अभिषेक गंगवार, दुर्गेश गंगवार, शिवांश मिश्रा, रचित, सचिन, राहुल, प्रद्युम्न, योगेश, मोंटी, मोहित, योगेश आदि मौजूद रहे।

वर्जन
कॉलेज प्रशासन और एबीवीपी की ओर से तहरीर दी गई थी। शुक्रवार को हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। - नीलेश मिश्र, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed