{"_id":"5ff35b238ebc3e410458b369","slug":"kovid-vaccination-dry-run-strategy-for-mockdrill-bareilly-news-bly432498218","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीनेशन ड्राई रन: मॉकड्रिल के लिए बनी रणनीति, आज परखेंगे मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीनेशन ड्राई रन: मॉकड्रिल के लिए बनी रणनीति, आज परखेंगे मुस्तैदी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन भी करेगा निगरानी
विज्ञापन
डीएम ने ड्राई रन मॉकड्रिल के लिए अफसरों को दी जिम्मेदारी
बरेली। जनवरी में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद के चलते वैक्सीनेशन को लेकर चल रही तैयारियों की मुस्तैदी परखने के लिए मंगलवार को ड्राई रन मॉकड्रिल होगी। इसके लिए सोमवार को वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वैक्सीनेशन को स्टोर से लेने, ले जाने, वैकसीनेशन करने, वेटिंग रूम में ठहरने, तबियत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार, पोर्टल पर डाटा अपडेट करने समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी अफसरों ने दी। वहीं, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार होने की संस्तुति मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी।
डीएम की ओर से जारी निर्देश में क्रमवार डॉ. सुदेश कुमार, एसीएम फर्स्ट, सीओ सिटी तृतीय को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में, डॉ. केसी जोशी, एसडीएम सदर, सीओ नवाबगंज को एसआरएमएस में, डॉ. अशोक कुमार, तहसीलदार सदर, सीओ सिटी प्रथम को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में, डॉ. रंजन गौतम, एसीएम द्वितीय, सीओ सिटी द्वितीय को खुशलोक अस्पताल में, डॉ. आरएन गिरी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ ट्रैफिक को जिला महिला अस्पताल, डॉ. चंद्र पाल, एसडीएम आंवला, सीओ आंवला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में नोडल अफसर नियुक्त कर कमान सौंपी है। डीएम ने जारी आदेश में महामारी अधिनियम के तहत निर्देश देने का जिक्र किया है। उन्होंने गठित टीमों को को-विन टीकाकरण के ड्राई रन के लिए आवश्यक सुविधा मुहैया क राने और आने वाली समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मॉकड्रिल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
जारी आदेश में प्रत्येक केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अफसरों को फैसिलिटी सेंटर पर वैक्सीनेशन चैंबर, ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था परखने, लॉजिस्टिक की व्यवस्था, ड्राई रन के चयनित लाभार्थी को सुबह नौ बजे तक फैसिलिटी सेंटर तक पहुंचाने, पोर्टल पर सूचनाओं की फीडिंग, फैसिलिटी सेंटर पर इंटरनेट की सुविधा रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों के सत्यापन का निर्देश
डीएम ने कोल्ड चेन प्वॉइंट से सेंटर तक प्रति सत्र दो वैक्सीन कैरियर पहुंचाने, वाहन की व्यवस्था करने, रूट चार्ट वाहन चालकों का सत्यापन और समय से वैक्सीन फैसिलिटी सेंटर तक पहुंचाने, वैक्सीन कैरियर को सुरक्षित रखवाने आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि ड्राई रन में किसी तरह की कोई खामी मिलने पर संबंधित नोडल अफसर उसे तत्काल दूर करा सकें।
स्टोर से सेंटर तक पहुंचने का हुआ ट्रायल
जिला अस्पताल के हार्ट वार्ड में स्वास्थ्यक र्मियों को प्रशिक्षण दिया गया तो दूसरी ओर, पुराने परिसर में कोल्ड चेन रूम से तीन वाहनों को केंद्रों तक रवाना किया गया। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि भोजीपुरा, नवाबगंज और बिथरी के लिए वैक्सीन रवानगी का ट्रायल हुआ है। रास्ते में जाम आदि की समस्या से निपटने के लिए दो-दो पुलिसकर्मी भी भेजे गए। वहीं, वैक्सीन के पहुंचने का समय भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने ड्राई रन मॉकड्रिल के लिए अफसरों को दी जिम्मेदारी बरेली। जनवरी में कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद के चलते वैक्सीनेशन को लेकर चल रही तैयारियों की मुस्तैदी परखने के लिए मंगलवार को ड्राई रन मॉकड्रिल होगी। इसके लिए सोमवार को वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें वैक्सीनेशन को स्टोर से लेने, ले जाने, वैकसीनेशन करने, वेटिंग रूम में ठहरने, तबियत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार, पोर्टल पर डाटा अपडेट करने समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी अफसरों ने दी। वहीं, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार होने की संस्तुति मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी।