फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Know who is Virendra Charan who committed firing at Disha Patni house in bareilly

UP News: जानिए कौन है वीरेंद्र चारण, जिसने दिशा पाटनी के घर पर कराई फायरिंग; दिल्ली में गुर्गा गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 05:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 05:28 PM IST
सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेने वाले वीरेंद्र चारण और महेंद्र सारण दोनों राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विदेश में है। पुलिस ने दोनों की कुंडली खंगाली तो यह जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Know who is Virendra Charan who committed firing at Disha Patni house in bareilly
वीरेंद्र चारण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी बरार का गुर्गा वीरेंद्र चारण फिलहाल विदेश में बताया जा रहा है। उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। अब बरेली पुलिस उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


बरेली पुलिस ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले वीरेंद्र चारण व महेंद्र सारण की कुंडली खंगाली तो पता लगा कि दोनों ही देश से बाहर हैं। उन्होंने अपने शूटरों से यह घटना कराई है। पुलिस को वीरेंद्र चारण के बारे में काफी जानकारी मिल गई है। वह राजस्थान के जिला चुरू की तहसील सुजानगढ़ के गांव बोवासेर चरणान का निवासी है। उसका जन्म वर्ष 1987 में हुआ था। उसने बंगाली पहचान ओढ़कर कोलकाता निवासी दिलीप रजाक नाम से आईडी व पासपोर्ट बनवाकर इटली, दुबई व तुर्की की यात्रा कर चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग: बंट गए गैंगस्टर, वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग; 'लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार'
विज्ञापन
विज्ञापन


चारण के खिलाफ हत्या, फिरौती, सुपारी, रंगदारी मांगने और असलहों की तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। कुछ साल पहले राजस्थान के अनूपगढ़ जिले की पुलिस ने उसे 12 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं से उसका वारंट जारी हुआ और अब 14 मई 2024 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है।

Trending Videos

दिल्ली में गिरफ्तार हुआ चारण का गुर्गा अंकित
बरेली पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक वीरेंद्र चारण अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा (गोल्डी बरार का साथी) का दाहिना हाथ है। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का एक शार्प शूटर अंकित गिरफ्तार किया गया है। 

हरियाणा के भिवानी निवासी अंकित से दिल्ली के आजादपुर मंडी में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अंकित से पुलिस ने बाइक, पिस्टल और रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण का नाम लिखी पर्ची बरामद की है। अंकित बरेली पुलिस के रडार पर भी आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed