{"_id":"644a0f903310f729db01b753","slug":"know-the-candidates-how-much-can-spend-in-election-campaign-in-up-nikay-chunav-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: सात का समोसा, आठ की चाय... 2500 रुपये में एसी कमरा; प्रत्याशियों का चुनावी खर्च तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: सात का समोसा, आठ की चाय... 2500 रुपये में एसी कमरा; प्रत्याशियों का चुनावी खर्च तय
Thu, 27 Apr 2023 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनावी खर्च तय कर दिया गया है। मेयर पद का प्रत्याशी 40 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च कर सकता है। पार्षद प्रत्याशी के लिए तीन लाख रुपये खर्च तय किया गया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के खर्च की दरें तय हो चुकी हैं। चुनाव लड़ रहे नेताजी अब कार्यकर्ताओं को सात का समोसा और आठ रुपये की चाय पिलवा सकेंगे। दो बेड के एसी कमरे में आराम फरमाने के 2500 रुपये रोज देने होंगे। खाने की सामान्य थाली के लिए 50 तो स्पेशल थाली के लिए 300 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया की की ओर से जारी सूची के मुताबिक ड्राइवर को 500 रुपये रोजाना वेतन देना होगा। बोलेरो और टाटा सूमो से चलने पर 1500 रुपये, इनोवा और स्कार्पियो से चलने पर 1800 रुपये रोजाना खर्च में जुड़ेगा। टेंपो के एक हजार और रिक्शा के सिर्फ 300 रुपये देने होंगे। मजदूर रखने पर उसे रोजाना 461 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
नेताजी की माला का वजन के अनुसार भुगतान करना होगा। 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेगा, चाहे नेताजी खुद माला पहने या समर्थकों को पहनाएं। कार्यकर्ताओं को 40 रुपये की टोपी पहना सकेंगे। प्लास्टिक कुर्सी के रोजाना 10 रुपये तो सोफा का रोज 600 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
सैनिटाइजर, मास्क की दरें भी तय
मास्क तीन लेयर दो रुपये प्रति नग
सैनिटाइजर 100 एमएल - 18 रुपये प्रति नग
फेस शील्ड - 30 रुपये प्रति नग
पीपीई किट - 300 रुपये प्रति नग
टेबल - 30 रुपये प्रति नग
काफी मशीन - 600 रुपये प्रति नग
वीआईपी कुर्सी - 400 रुपये प्रति नग
(दरें प्रतिदिन के अनुसार)
मास्क तीन लेयर दो रुपये प्रति नग
सैनिटाइजर 100 एमएल - 18 रुपये प्रति नग
फेस शील्ड - 30 रुपये प्रति नग
पीपीई किट - 300 रुपये प्रति नग
टेबल - 30 रुपये प्रति नग
काफी मशीन - 600 रुपये प्रति नग
वीआईपी कुर्सी - 400 रुपये प्रति नग
(दरें प्रतिदिन के अनुसार)
लाउडस्पीकर के देने होंगे 600 रुपये रोज
4-5 व्यक्तियों का पांडाल - 3500
कपड़े का बैनर - 400
एक बेड का एसी कमरा - 800
दो बेड का एसी कमरा - 2500
4-5 व्यक्तियों का पांडाल - 3500
कपड़े का बैनर - 400
एक बेड का एसी कमरा - 800
दो बेड का एसी कमरा - 2500
कुल इतना खर्च कर सकेंगे
मेयर प्रत्याशी - 40 लाख
पार्षद प्रत्याशी - 3 लाख
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी - 9 लाख
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी - 2.5 लाख
सभासद - 2 लाख
मेयर प्रत्याशी - 40 लाख
पार्षद प्रत्याशी - 3 लाख
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी - 9 लाख
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी - 2.5 लाख
सभासद - 2 लाख